1001 बहनों से राखी बंधवाकर दीपनारायण यादव और दीपांकर यादव ने रचा भाई-बहन के स्नेह का अनोखा उत्सव ओरछा तिगैला रॉयल गार्डन में भव्य रक्षाबंधन समारोह, पूर्व सांसद चंद्रपाल सिंह यादव, पूर्व मंत्री अजय सूद और रतनलाल अहिरवार समेत कई दिग्गज रहे मौजूद रिपोर्ट: नवीन यादव VERDICT NEWS

 

रिपोर्ट: नवीन यादव
VERDICT NEWS

 

झांसी/ओरछा। ओरछा के तिगैला स्थित रॉयल गार्डन में रक्षाबंधन के अवसर पर गरौठा के पूर्व विधायक दीपनारायण यादव और उनके पुत्र दीपांकर यादव ने 1001 बहनों से राखी बंधवाकर रक्षाबंधन पर्व को भव्य और भावनात्मक रूप दिया। कार्यक्रम में बहनों ने दोनों को राखी बांधी, वहीं दीपनारायण यादव और दीपांकर यादव ने सभी बहनों को उपहार देकर उनके प्रति सम्मान और स्नेह प्रकट किया।

समारोह में पूर्व सांसद चंद्रपाल सिंह यादव, पूर्व मंत्री अजय सूद और रतनलाल अहिरवार सहित कई पूर्व मंत्री, ब्लॉक प्रमुख, समाजसेवी और विभिन्न क्षेत्रों से जुड़े गणमान्य लोग मौजूद रहे। 1001 बहनों के परिवारजन भी कार्यक्रम में शामिल हुए। बड़ी संख्या में लोगों की मौजूदगी के चलते रॉयल गार्डन में पूरे दिन उत्सव जैसा माहौल बना रहा।

रक्षाबंधन समारोह में बहनों ने पारंपरिक रूप से भाइयों की कलाई पर राखी बांधी और उनके सुख-समृद्धि की कामना की। वहीं दीपनारायण यादव और दीपांकर यादव ने बहनों को उपहार भेंट कर उनके स्नेह और विश्वास के प्रति आभार जताया।

कार्यक्रम में झांसी जनपद के मीडिया प्रतिनिधियों और सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स की भी मौजूदगी रही। मीडिया और सोशल मीडिया से जुड़े लोगों ने समारोह के विभिन्न पलों को कैमरे में कैद किया और कार्यक्रम की तस्वीरें एवं वीडियो सोशल मीडिया के माध्यम से लोगों तक पहुंचाए।

इस दौरान दीपनारायण यादव ने कहा कि रक्षाबंधन केवल राखी बांधने का पर्व नहीं, बल्कि भाई-बहन के अटूट विश्वास, स्नेह और जिम्मेदारी का प्रतीक है। 1001 बहनों का स्नेह और आशीर्वाद उनके लिए विशेष सम्मान की बात है।

समारोह में बहनों और उनके परिवारों के लिए उपहार वितरण भी किया गया। जनप्रतिनिधियों, समाजसेवियों और क्षेत्र के गणमान्य लोगों की सहभागिता से कार्यक्रम ने व्यापक रूप लिया। 1001 बहनों के साथ मनाया गया यह रक्षाबंधन समारोह क्षेत्र में चर्चा का विषय बना रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *