झांसी जीआरपी का शिकंजा, दो शातिर मोबाइल चोर गिरफ्तार रेलवे स्टेशन पर यात्रियों को बनाते थे निशाना, चोरी के दो एंड्रॉयड मोबाइल बरामद

रिपोर्ट नवीन यादव

झांसी। चलती ट्रेनों और रेलवे स्टेशनों पर यात्रियों के मोबाइल पर हाथ साफ करने वाले दो शातिर चोर आखिरकार झांसी जीआरपी के हत्थे चढ़ गए। पुलिस अधीक्षक रेलवे विपुल कुमार श्रीवास्तव के निर्देशन और सीओ रेलवे सलीम खान के पर्यवेक्षण में जीआरपी झांसी ने कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को रेलवे स्टेशन झांसी के प्लेटफार्म नंबर 1/7 से गिरफ्तार कर लिया। उनके कब्जे से चोरी के दो एंड्रॉयड मोबाइल फोन बरामद हुए, जिनकी अनुमानित कीमत करीब 30 हजार रुपये बताई गई है।

चोरी, लूट और जहरखुरानी की घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत 3 सितंबर 2026 को जीआरपी झांसी की टीम प्लेटफार्म नंबर 1/7 पर दिल्ली छोर की ओर स्थित ई-के-बिन के पास चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान टीम ने दो संदिग्धों को दबोच लिया।

पकड़े गए आरोपियों की पहचान नीरज पुत्र सुरेश, निवासी करियावटी, थाना भितरवार, जिला ग्वालियर (मध्य प्रदेश) तथा गजेंद्र उर्फ भूरा पुत्र रामकिशन, निवासी करियावटी, थाना भितरवार, जिला ग्वालियर (मध्य प्रदेश) के रूप में हुई।

तलाशी के दौरान आरोपियों के कब्जे से दो एंड्रॉयड मोबाइल फोन बरामद किए गए। पुलिस के अनुसार आरोपी चलती ट्रेनों और रेलवे स्टेशनों पर यात्रियों को निशाना बनाकर मौका मिलते ही उनके मोबाइल चोरी कर लेते थे।

मामले में थाना जीआरपी झांसी में मुकदमा अपराध संख्या 291/2026, धारा 317(2)/112(2) बीएनएस के तहत अभियोग दर्ज कर विधिक कार्रवाई की जा रही है। पुलिस आरोपियों का आपराधिक इतिहास खंगाल रही है और चोरी की अन्य घटनाओं में उनकी संलिप्तता की भी जांच कर रही है।

कार्रवाई करने वाली टीम

कार्रवाई करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक विवेक कुमार श्रीवास्तव, उपनिरीक्षक रवि सोलंकी, हेड कांस्टेबल आशुतोष तिवारी और कांस्टेबल मोहित मिश्रा शामिल रहे।

रिपोर्ट: नवीन यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *