VERDICT NEWS एक्सक्लूसिव सूत्रों से हवाले खबर आरपीएफ के दागी सिपाहियों की सूची तैयार होने की खबर! झांसी, आगरा और प्रयागराज—तीनों मंडलों पर निगाह, पुराने रिकॉर्ड खंगाले जाने की चर्चा
झांसी। विशेष सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार उत्तर मध्य रेलवे के झांसी, आगरा और प्रयागराज मंडलों में आरपीएफ के ऐसे सिपाहियों और कर्मियों का रिकॉर्ड खंगाला जा रहा है, जिनके खिलाफ पूर्व में शिकायतें, विभागीय मामले अथवा अनुशासनात्मक प्रकरण सामने आ चुके हैं। सूत्रों के मुताबिक ऐसे कर्मियों की सूची तैयार किए जाने की प्रक्रिया चल रही है और रिकॉर्ड की समीक्षा के बाद विभागीय स्तर पर कार्रवाई किए जाने की तैयारी है।
सूत्रों का कहना है कि तीनों मंडलों में संबंधित कर्मियों के पुराने मामलों, शिकायतों, विभागीय जांच और पूर्व में हुई कार्रवाई का ब्योरा जुटाया जा रहा है। इसके आधार पर संवेदनशील मामलों को अलग कर आगे की प्रक्रिया शुरू किए जाने की चर्चा है।
पुराने मामलों पर भी नजर
सूत्रों के अनुसार समीक्षा का दायरा केवल हालिया मामलों तक सीमित नहीं रहेगा। पुराने प्रकरणों और विभागीय अभिलेखों को भी जांच के दायरे में लिए जाने की बात सामने आ रही है।
तीनों मंडलों पर निगाह
झांसी, आगरा और प्रयागराज मंडलों में कथित तौर पर चल रही इस कवायद से आरपीएफ कर्मियों के बीच चर्चाएं तेज हैं। हालांकि, अब तक विभाग की ओर से दागी कर्मियों की सूची अथवा प्रस्तावित कार्रवाई को लेकर कोई आधिकारिक सूचना सार्वजनिक नहीं की गई है।
रिपोर्ट: नवीन यादव
VERDICT NEWS










