ग्वालियर में आरपीएफ प्रधान आरक्षक के बेटे योगेश यादव ने रचा गौरव सीआईएसएफ में असिस्टेंट कमांडेंट पद पर चयन, प्रारंभिक प्रशिक्षण के लिए हैदराबाद रवाना थाना प्रभारी निरीक्षक मनोज शर्मा सहित आरपीएफ स्टाफ ने दी बधाई
ग्वालियर। उत्तर मध्य रेलवे के झांसी मंडल में शामिल ग्वालियर रेल सुरक्षा बल पोस्ट पर तैनात प्रधान आरक्षक रवेन्द्र सिंह के सुपुत्र योगेश यादव का केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) में असिस्टेंट कमांडेंट पद पर चयन हुआ है। योगेश की इस उपलब्धि से परिवार के साथ आरपीएफ स्टाफ में भी हर्ष का माहौल है।
योगेश यादव ने कठिन परिश्रम, लगन और दृढ़ संकल्प के बल पर यह गौरवपूर्ण सफलता हासिल की है। आरपीएफ कर्मचारी के बेटे का अधिकारी पद पर चयन परिवार के लिए विशेष गर्व का विषय है। योगेश की सफलता ने माता-पिता के संस्कार और उनकी मेहनत को भी नई पहचान दी है।
थाना प्रभारी निरीक्षक मनोज शर्मा सहित स्टाफ ने दी बधाई
योगेश की सफलता की जानकारी मिलते ही थाना प्रभारी निरीक्षक मनोज शर्मा सहित आरपीएफ स्टाफ ने प्रधान आरक्षक रवेन्द्र सिंह और उनके परिवार को बधाई दी। स्टाफ ने योगेश के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उनके चयन को गौरवपूर्ण उपलब्धि बताया।
हैदराबाद से शुरू होगा नया सफर
चयन के बाद योगेश यादव प्रारंभिक प्रशिक्षण के लिए हैदराबाद रवाना हो गए। परिवार और शुभचिंतकों ने उनके सफल प्रशिक्षण और उज्ज्वल भविष्य की कामना की। सभी ने उम्मीद जताई कि योगेश प्रशिक्षण के बाद अपनी कर्तव्यनिष्ठा, साहस और समर्पण के साथ देशसेवा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।
आरपीएफ स्टाफ ने योगेश को नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं देते हुए कहा कि उनकी यह सफलता मेहनत और लक्ष्य के प्रति समर्पण की मिसाल है तथा अन्य युवाओं को भी आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करेगी।
रिपोर्ट: नवीन यादव










