महाराज नगर में कल सजेगी जश्ने गौसुलवरा की महफिल फज्र की नमाज के बाद कुरआनख्वानी, दोपहर में होगी गौसे पाक की फातिहा इशा के बाद रात नौ बजे से विशेष महफिल, नात-ए-पाक से गूंजेगा परिसर हिफ्ज-ए-कुरआन करने वाले छात्रों को हाफिज की डिग्री देकर किया जाएगा सम्मानित

रिपोर्ट: नवीन यादव | VERDICT NEWS

झांसी। महाराज नगर स्थित मदरसा अल-जामियातुल रज्जाकिया सोसायटी, आस्ताना-ए-सरकार बांसा अपिया हुजूर में बुधवार को जश्ने गौसुलवरा फैज़ाने सरकार बांसा कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम की अध्यक्षता खानकाह-ए-सरकार बांसा, जिला बाराबंकी के सज्जादा नशीन मोहम्मद उमर जीलानी करेंगे। कार्यक्रम सूफी अफराज हुसैन सिद्दीकी की निगरानी में आयोजित होगा।

सूफी अफराज हुसैन ने बताया कि कार्यक्रम की शुरुआत फज्र की नमाज के बाद कुरआनख्वानी से होगी। दोपहर दो बजे हजरत शेख अब्दुल कादिर जीलानी गौसे पाक की फातिहा होगी। इसके बाद लंगर का वितरण किया जाएगा।

उन्होंने बताया कि नमाज-ए-इशा के बाद रात नौ बजे से विशेष महफिल होगी। इसमें वक्ता फैज़ाने गौसुलवरा के विषय पर विस्तार से प्रकाश डालेंगे और नात-ए-पाक पेश की जाएगी।

इस दौरान मदरसे में तालीम हासिल कर कुरआन-ए-करीम हिफ्ज करने वाले छात्रों को हाफिज की डिग्री देकर सम्मानित किया जाएगा। आयोजन को लेकर तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *