UMRKS ने उरई-जूही-चिरगांव में फूंका संगठन विस्तार का बिगुल महामंत्री रूपम पाण्डेय ने किया नई शाखा का गठन, राजीव कौशिक अध्यक्ष और अभिषेक उपाध्याय बने शाखा मंत्री

 

झांसी उरई। उत्तर मध्य रेलवे कर्मचारी संघ (UMRKS) ने संगठन विस्तार की दिशा में कदम बढ़ाते हुए उरई-जूही-चिरगांव शाखा का गठन किया। प्रयागराज से पहुंचे संगठन के महामंत्री रूपम पाण्डेय की मौजूदगी में शाखा गठन की प्रक्रिया पूरी की गई। इस दौरान राजीव कौशिक को शाखा अध्यक्ष एवं अभिषेक उपाध्याय को शाखामंत्री की जिम्मेदारी सौंपी गई।

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में रेल कर्मचारी तथा उत्तर मध्य रेलवे झांसी मंडल से जुड़े संगठन के पदाधिकारी मौजूद रहे।

कर्मचारियों की समस्याओं को मजबूती से उठाने पर जोर

शाखा गठन के दौरान रेल कर्मचारियों से जुड़े विभिन्न मुद्दों और समस्याओं को संगठन के माध्यम से प्रभावी ढंग से उठाने पर जोर दिया गया। पदाधिकारियों ने कहा कि कर्मचारियों को एकजुट कर उनकी समस्याओं को उचित मंच तक पहुंचाना संगठन की प्राथमिकता रहेगी।

जमीनी स्तर पर संगठन मजबूत करने का संकल्प

कार्यक्रम में मौजूद पदाधिकारियों और कर्मचारियों ने संगठन को जमीनी स्तर पर और मजबूत बनाने तथा अधिक से अधिक रेल कर्मचारियों को संगठन से जोड़ने का संकल्प लिया। शाखा गठन को संगठन विस्तार की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया गया।

रिपोर्ट: नवीन यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *