आरपीएफ थाने का वार्षिक निरीक्षण, जवानों से पूछे सवाल वरिष्ठ मंडल सुरक्षा आयुक्त जितेंद्र कुमार शर्मा ने परखी सुरक्षा व्यवस्था, सुरक्षा सम्मेलन में दिए आवश्यक निर्देश
झांसी। उत्तर मध्य रेलवे के झांसी मंडल में वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी रेलवे स्टेशन स्थित आरपीएफ थाना का वरिष्ठ मंडल सुरक्षा आयुक्त जितेंद्र कुमार शर्मा ने वार्षिक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान थाना परिसर, अभिलेखों और सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया। इसके बाद सुरक्षा सम्मेलन आयोजित कर आरपीएफ कर्मचारियों से संवाद किया गया।
निरीक्षण के दौरान थाना प्रभारी निरीक्षक योगेश राणा, उपनिरीक्षक समेत अन्य आरपीएफ अधिकारी और जवान मौजूद रहे। वरिष्ठ मंडल सुरक्षा आयुक्त ने जवानों से सुरक्षा ड्यूटी से जुड़े विभिन्न विषयों पर सवाल-जवाब किए और उनकी तैयारियों को परखा।
सुरक्षा सम्मेलन के दौरान जवानों से ड्यूटी, यात्रियों की सुरक्षा, स्टेशन परिसर की निगरानी तथा आपात स्थिति में कार्रवाई से संबंधित जानकारी ली गई। अधिकारियों ने सुरक्षा व्यवस्था को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए।
वरिष्ठ मंडल सुरक्षा आयुक्त के वार्षिक निरीक्षण को लेकर आरपीएफ स्टाफ में सक्रियता दिखाई दी। निरीक्षण के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को और प्रभावी बनाने तथा ड्यूटी के दौरान सतर्कता बरतने पर जोर दिया गया।
रिपोर्ट: नवीन यादव VERDICT NEWS










