झांसी रेलवे स्टेशन पर सात ‘खिलाड़ी’ दबोचे, छह लाख का माल बरामद! एसपी रेलवे विपुल कुमार श्रीवास्तव के मार्गदर्शन में जीआरपी की बड़ी कार्रवाई
रिपोर्ट: नवीन यादव
झांसी। रेलवे यात्रियों और उनके सामान की सुरक्षा को लेकर चलाए जा रहे अभियान के तहत एसपी रेलवे विपुल कुमार श्रीवास्तव के मार्गदर्शन में जीआरपी झांसी ने रेलवे स्टेशन यार्ड में कार्रवाई करते हुए सात लोगों को गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार इनके कब्जे से दो कंगन, एक मंगलसूत्र, एक जोधा अंगूठी और पांच हजार रुपये नकद बरामद हुए हैं। बरामद माल की अनुमानित कीमत करीब छह लाख रुपये बताई गई है।
कार्रवाई 29 सितंबर 2026 को रेलवे स्टेशन यार्ड में माल गोदाम की तरफ बने ग्रुप डी गेस्टहाउस के पीछे पटरी के पास की गई। पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार सभी आरोपी गुजरात के भावनगर जिले के पालीताना क्षेत्र के रहने वाले हैं।
जीआरपी के अनुसार आरोपियों के विरुद्ध थाना जीआरपी झांसी में दो मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस उनके आपराधिक इतिहास की भी जानकारी जुटा रही है।
कार्रवाई में पुलिस उपाधीक्षक रेलवे सलीम खान के पर्यवेक्षण और प्रभारी निरीक्षक जीआरपी लल्लूराम के नेतृत्व में पुलिस टीम शामिल रही।










