खैरार-भीमसेन रेल सेक्शन में अंडरपास निर्माण के चलते बदलेगा सड़क यातायात का मार्ग

रिपोर्ट नवीन यादव

16 अक्टूबर से समपार संख्या 5-39 पर शुरू होगा निर्माण कार्य, समपार संख्या 5-37 और 5-40 से होकर गुजरेंगे वाहन

झांसी। उत्तर मध्य रेलवे प्रशासन द्वारा खैरार-भीमसेन रेल सेक्शन के अंतर्गत हमीरपुर जिले में भरुआ सुमेरपुर-यमुना मार्ग पर स्थित समपार संख्या 5-39 (किमी 1363/9-10) के स्थान पर अंडरपास निर्माण कार्य शुरू किया जाएगा। इसके चलते 16 अक्टूबर 2026 से सड़क यातायात के मार्ग में बदलाव किया जाएगा।

रेल प्रशासन के अनुसार, अंडरपास निर्माण कार्य 16 अक्टूबर से शुरू करने की योजना है। निर्माण कार्य के दौरान समपार संख्या 5-39 से सड़क यातायात का आवागमन बंद कर वाहनों को नजदीकी समपार संख्या 5-37 और 5-40 के रास्ते डायवर्ट किया जाएगा। यह व्यवस्था अग्रिम आदेश तक लागू रहेगी।

रेल प्रशासन ने बताया कि अंडरपास का निर्माण पूरा होने के बाद नवनिर्मित अंडरपास से सड़क यातायात का आवागमन नियमित कर दिया जाएगा। यात्रियों और वाहन चालकों को सलाह दी जाती है कि वे मार्ग परिवर्तन को ध्यान में रखते हुए अपनी यात्रा की योजना बनाएं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *