डीआरएम अनिरुद्ध कुमार के मार्गदर्शन में आगासौद–बीना तीसरी रेल लाइन का कार्य समय सीमा में पूरा डाउन दिशा में पहली ट्रेन 15066 का सफल संचालन, जल्द शुरू होगा नियमित परिचालन

झांसी, 15 अक्टूबर। झांसी मंडल के आगासौद–बीना रेलखंड पर तीसरी रेल लाइन का कार्य निर्धारित समय सीमा में पूरा कर लिया गया। मंडल रेल प्रबंधक अनिरुद्ध कुमार के मार्गदर्शन में परिचालन, सिग्नल एवं दूरसंचार, टीआरडी और निर्माण विभाग के समन्वय से यह कार्य संपन्न हुआ। तीसरी लाइन पर डाउन दिशा में पहली ट्रेन संख्या 15066 का सफल संचालन किया गया। जल्द ही इस लाइन पर नियमित ट्रेनें दौड़ने लगेंगी।

तीसरी रेल लाइन शुरू होने से रेलखंड की परिचालन क्षमता बढ़ेगी और ट्रेनों की आवाजाही अधिक सुगम होगी। इससे यात्री और मालगाड़ियों के संचालन में सुविधा मिलेगी तथा व्यस्त रेलखंड पर परिचालन का दबाव कम करने में मदद मिलेगी। नई लाइन बढ़ते यात्री यातायात और माल परिवहन की जरूरतों को पूरा करने की दिशा में भी महत्वपूर्ण साबित होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *