अब झांसी में भी गूंजेगी एलन की क्लास, सपनों को मिलेगी उड़ान जेईई-नीट की तैयारी के लिए 15 जनवरी से शुरू होंगी कक्षाएं, एलन शार्प परीक्षा में 90 प्रतिशत तक छात्रवृत्ति का अवसर

 

 

झांसी। इंजीनियरिंग और मेडिकल प्रवेश परीक्षाओं की तैयारी के लिए प्रसिद्ध एलन करियर इंस्टीट्यूट प्राइवेट लिमिटेड अब झांसी में ऑफलाइन कोचिंग शुरू करेगा। शुक्रवार को रामेश्वरम कन्वेंशन सेंटर में आयोजित समारोह में इसकी घोषणा की गई। एक नवंबर को होने वाली एलन शार्प परीक्षा के माध्यम से विद्यार्थियों को फीस में 90 प्रतिशत तक छात्रवृत्ति पाने का अवसर मिलेगा।

समारोह में आईजीएन आकाश कुलहरि, समाजसेविका अनुराधा शर्मा, गौरव मिश्रा, एलन के चीफ एकेडमिक ऑफिसर सीआर चौधरी, वाइस प्रेसिडेंट डॉ. विपिन योगी और अन्य वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।

जेईई-नीट के साथ ओलंपियाड की तैयारी

संस्थान के झांसी मेंटर विकास सिंघल ने बताया कि यहां जेईई मेन, जेईई एडवांस्ड और नीट-यूजी के साथ कक्षा छह से दस तक के विद्यार्थियों को बोर्ड परीक्षाओं तथा राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय ओलंपियाड की तैयारी कराई जाएगी। कक्षाएं 15 जनवरी से शुरू होंगी।

विद्यार्थियों के नियमित मूल्यांकन के लिए कंप्यूटर आधारित परीक्षाएं होंगी। एलन ऐप पर गृहकार्य, ऑनलाइन संदेह समाधान और परीक्षा परिणामों का विश्लेषण जैसी सुविधाएं भी मिलेंगी।

झांसी में ही मिलेगी कोचिंग की सुविधा

एलन के चीफ एकेडमिक ऑफिसर सीआर चौधरी और वाइस प्रेसिडेंट डॉ. विपिन योगी ने कहा कि संस्थान का उद्देश्य झांसी और आसपास के विद्यार्थियों को अपने शहर में गुणवत्तापूर्ण कोचिंग उपलब्ध कराना है, ताकि उन्हें तैयारी के लिए दूसरे शहरों में न जाना पड़े।

संस्थान का कार्यालय सिपरी बाजार क्षेत्र में चित्रा चौराहे के पास, विराजनी गार्डन के निकट ग्वाल टोली स्थित मकान नंबर 2112 में संचालित है।

सम्पादक: आलोक प्रकाश
रिपोर्ट: नवीन यादव | VERDICT NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *