नाती बनी के जन्मदिन और विवाह की वर्षगांठ पर डेनियल साइमन ने दामाद व नाती को किया याद 16 अक्टूबर का दिन परिवार के लिए दोहरी भावनात्मक यादों से जुड़ा, कब्र पर फूल चढ़ाकर दी श्रद्धांजलि; VERDICT NEWS ने भी व्यक्त की संवेदना

 

झांसी। कुछ तारीखें जीवन में खुशियों की यादें लेकर आती हैं, तो कुछ अपनों की जुदाई का दर्द भी ताजा कर देती हैं। डेनियल साइमन के परिवार के लिए 16 अक्टूबर ऐसा ही भावनात्मक दिन है। इसी दिन उनके नाती मास्टर ओलिवर साइमन (बनी) का जन्म हुआ था और इसी तारीख को उनकी बेटी का विवाह रेवरेंड उमेश शर्मा से हुआ था। जन्मदिन और विवाह की इन यादों के बीच डेनियल साइमन सीपरी बाजार स्थित कब्रिस्तान पहुंचे और अपने दामाद तथा नाती की कब्र पर फूल चढ़ाकर श्रद्धांजलि अर्पित की।

मास्टर ओलिवर साइमन (बनी) का जन्म 16 अक्टूबर 2012 को हुआ था। उनका निधन 29 मार्च 2025 को हो गया। कम उम्र में बनी के दुनिया से चले जाने से परिवार को गहरा दुख पहुंचा। वहीं, रेवरेंड उमेश शर्मा झांसी के सेंट मार्टिन चर्च में पादरी थे। डेनियल साइमन के दामाद उमेश शर्मा का निधन 23 जून 2012 को हुआ था।

16 अक्टूबर का दिन परिवार के लिए इसलिए भी विशेष है, क्योंकि इसी दिन डेनियल साइमन की बेटी का विवाह रेवरेंड उमेश शर्मा के साथ हुआ था। एक ओर नाती का जन्मदिन और दूसरी ओर बेटी के विवाह की याद—ये दोनों प्रसंग परिवार के लिए खुशियों और बिछड़ने के दर्द से जुड़ी स्मृतियां लेकर आते हैं।

इस अवसर पर डेनियल साइमन ने दोनों की कब्र पर फूल अर्पित कर उन्हें याद किया। VERDICT NEWS परिवार की ओर से भी रेवरेंड उमेश शर्मा और मास्टर ओलिवर साइमन (बनी) को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्माओं को शांति प्रदान करें और परिजनों को दुख सहन करने की शक्ति दें।

बाइबल के मत्ती 19:14 में यीशु मसीह के वचन हैं, “बालकों को मेरे पास आने दो, और उन्हें मना न करो, क्योंकि स्वर्ग का राज्य ऐसों ही का है।” ये वचन बच्चों के प्रति प्रेम, अपनत्व और आध्यात्मिक विश्वास का संदेश देते हैं।

रिपोर्ट: नवीन यादव
VERDICT NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *