उन्नाव आरपीएफ पोस्ट प्रभारी बदले, भूपेंद्र सिंह को मिली जिम्मेदारी आरपीएफ कमांडेंट देवांश शुक्ला ने घटना को गंभीर बताया, विस्तृत जांच के निर्देश

 रिपोर्ट नवीन यादव 

पोस्टमार्टम रिपोर्ट में अत्यधिक रक्तस्राव से मौत की पुष्टि, श्वासनली भी कटी मिली

उन्नाव/कानपुर। पुष्पक एक्सप्रेस में यात्रियों के साथ मारपीट के आरोप में पकड़े गए नेपाली युवक अनिल की मौत के मामले में आरपीएफ ने उन्नाव पोस्ट प्रभारी की जिम्मेदारी बदल दी है। आरपीएफ कमांडेंट देवांश शुक्ला ने बताया कि भूपेंद्र सिंह को उन्नाव पोस्ट प्रभारी बनाया गया है। उन्होंने घटना को गंभीर बताते हुए मामले की विस्तृत जांच कराए जाने की बात कही।

हिरासत के दौरान घायल हुआ था युवक

कोतवाली प्रभारी चंद्रकांत मिश्र के अनुसार, ट्रेन में नशे की हालत में मारपीट की सूचना पर आरपीएफ ने युवक को पकड़ा था। बाद में जानकारी मिली कि युवक ने खिड़की का कांच तोड़कर उसके टुकड़े से अपनी गर्दन पर वार कर लिया था। बंदी के घायल होने की सूचना पर सदर चौकी पुलिस मौके पर पहुंची थी, लेकिन मामला आरपीएफ पोस्ट से संबंधित होने के कारण पुलिस लौट आई थी।

पोस्टमार्टम रिपोर्ट में रक्तस्राव से मौत की पुष्टि

कानपुर में युवक के शव का पोस्टमार्टम कराया गया। रिपोर्ट के मुताबिक, नेपाल निवासी अनिल की मौत अत्यधिक रक्तस्राव के कारण सदमे में जाने से हुई। रिपोर्ट में श्वासनली कटने का भी उल्लेख किया गया है।

घटना किन परिस्थितियों में हुई और इसमें किसी स्तर पर लापरवाही हुई या नहीं, यह जांच का विषय है। आरपीएफ कमांडेंट देवांश शुक्ला ने मामले की विस्तृत जांच कराए जाने की बात कही है। जांच के निष्कर्ष सामने आने के बाद ही घटना से जुड़े अन्य तथ्यों की स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *