सुबह VERDICT NEWS ने जताया था जीत का भरोसा, सच हुई अजय सूद की बात डॉ. मान सिंह यादव की जीत पर अजय सूद ने दी बधाई, बोले—यह पढ़े-लिखे नौजवानों की जीत
प्रयागराज। इलाहाबाद-झांसी खंड स्नातक निर्वाचन-2026 में समाजवादी पार्टी के एमएलसी प्रत्याशी डॉ. मान सिंह यादव की जीत के साथ ही सुबह VERDICT NEWS में प्रकाशित खबर चर्चा में आ गई। पूर्व मंत्री अजय सूद ने मतगणना के दौरान ही कहा था कि डॉ. मान सिंह यादव अपने प्रतिद्वंद्वी अशोक कुमार राठौर से करीब 17 हजार मतों से आगे चल रहे हैं और उनकी शानदार जीत होगी।
अजय सूद ने कहा था कि “यह जीत पढ़े-लिखे नौजवानों की जीत होगी।” उन्होंने जो भरोसा जताया था, उसके बाद डॉ. मान सिंह यादव की जीत पर उन्होंने हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।
समाजवादी पार्टी व्यापार सभा के राष्ट्रीय महासचिव अजय सूद ने डॉ. मान सिंह यादव को भारी मतों से विजयी होने पर बधाई देते हुए इसे स्नातक मतदाताओं के विश्वास से जुड़ी जीत बताया।
सुबह की खबर में सामने आया था जीत का भरोसा
VERDICT NEWS ने सुबह ही अजय सूद के बयान के आधार पर डॉ. मान सिंह यादव की बढ़त और जीत की उम्मीद को प्रमुखता से प्रकाशित किया था। अब जीत के बाद अजय सूद की बधाई ने इस खबर को फिर चर्चा में ला दिया है।
रिपोर्ट: नवीन यादव VERDICT NEWS










