स्पेशल ट्रेन में खाना चढ़ाने पहुंचे चार ‘बिन बुलाए मेहमान’, वाणिज्य विभाग ने सीधे आरपीएफ के हवाले किया! डीआरएम अनिरुद्ध कुमार के निर्देश और सीनियर डीसीएम अमन वर्मा के आदेश पर चला अभियान, अवैध वेंडरों की उम्मीदों पर फिरा पानी।

 

झांसी। रेलवे स्टेशन पर बिना अनुमति कारोबार करने वालों की अब खैर नहीं! वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी रेलवे स्टेशन पर सोमवार को स्पेशल ट्रेन में खाद्य सामग्री चढ़ाने पहुंचे चार अवैध वेंडरों का सामना वाणिज्य विभाग की टीम से हो गया। चारों शायद ट्रेन में खाना पहुंचाने की तैयारी में थे, लेकिन उन्हें क्या पता था कि आज उनकी मेहमाननवाजी नहीं, बल्कि कार्रवाई होने वाली है।

डीआरएम अनिरुद्ध कुमार के निर्देश और सीनियर डीसीएम अमन वर्मा के आदेश पर वाणिज्य विभाग की टीम ने अभियान चलाया। इस दौरान चारों अवैध वेंडरों को पकड़कर आरपीएफ के सुपुर्द कर दिया गया।

कार्रवाई के दौरान मुख्य खान-पान निरीक्षक अशोक रायकवार, खान-पान निरीक्षक राजेश यादव सहित वाणिज्य विभाग के अन्य टीम सदस्य मौजूद रहे।

रिपोर्ट: नवीन यादव | VERDICT NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *