नेताजी मुलायम सिंह यादव की जयंती पर डॉ. चंद्रपाल सिंह यादव ने अर्पित की श्रद्धांजलि सीपरी बाजार स्थित आवास पर जुटे समाजवादी पार्टी के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता, नेताजी के विचारों पर चलने का लिया संकल्प

 

झांसी। बुंदेलखंड के वरिष्ठ नेता, पूर्व सांसद एवं राज्यसभा सांसद डॉ. चंद्रपाल सिंह यादव ने सीपरी बाजार स्थित अपने आवास पर समाजवादी पार्टी के संस्थापक, देश के पूर्व रक्षामंत्री एवं उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री पद्म विभूषण मुलायम सिंह यादव की जयंती पर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।

इस अवसर पर डॉ. चंद्रपाल सिंह यादव ने नेताजी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें सादर नमन किया। कार्यक्रम में समाजवादी पार्टी के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता भी मौजूद रहे।

डॉ. चंद्रपाल सिंह यादव ने कहा कि नेताजी हम सभी के प्रेरणास्रोत और प्रिय नेता रहे हैं। उनका संपूर्ण जीवन किसानों, गरीबों, मजदूरों, नौजवानों एवं वंचित वर्गों के अधिकारों की लड़ाई के लिए समर्पित रहा। उनके विचार और संघर्ष सदैव समाज को दिशा देते रहेंगे।

उन्होंने संकल्प व्यक्त किया कि नेताजी के बताए मार्ग पर चलते हुए किसानों, गरीबों, मजदूरों, नौजवानों एवं वंचितों के अधिकारों की लड़ाई निरंतर जारी रखेंगे तथा समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति की आवाज बनेंगे।

इस दौरान मौजूद समाजवादी पार्टी के सदस्यों ने भी नेताजी के संघर्ष, विचारों और सामाजिक योगदान को याद करते हुए उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किए।

श्रद्धेय नेताजी अमर रहें!

रिपोर्ट: नवीन यादव | VERDICT NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *