व्यापारियों की आवाज अब रेलवे की सलाहकार समिति में गूंजेगी झाँसी व्यापार मंडल के प्रांतीय अध्यक्ष संतोष साहू बने मंडल रेल उपयोगकर्ता परामर्श समिति के सदस्य

 

**झाँसी।** व्यापारिक जगत के लिए हर्ष और गौरव का विषय है कि झाँसी व्यापार मंडल उत्तर प्रदेश के प्रांतीय अध्यक्ष संतोष साहू को महाप्रबंधक, उत्तर मध्य रेलवे, प्रयागराज द्वारा मंडल रेल उपयोगकर्ता परामर्श समिति का सदस्य मनोनीत किया गया है। उनके मनोनयन से व्यापारिक संगठनों और क्षेत्र के लोगों में खुशी का माहौल है।

समिति के सदस्य के रूप में संतोष साहू रेल यात्रियों की समस्याओं, सुझावों और अपेक्षाओं को रेलवे प्रशासन के समक्ष प्रमुखता से रखेंगे। साथ ही यात्री सुविधाओं में सुधार, सुविधाओं के विस्तार और रेलवे सेवाओं को अधिक जनोपयोगी एवं सुविधाजनक बनाने के लिए अपने व्यावहारिक सुझाव प्रस्तुत करेंगे।

संतोष साहू लंबे समय से व्यापारियों के हितों की आवाज उठाने के साथ सामाजिक सरोकारों और जनसमस्याओं के समाधान के लिए सक्रिय भूमिका निभाते आ रहे हैं। व्यापारिक हितों से जुड़े मुद्दों के साथ जनहित के विषयों पर उनकी सक्रियता और संगठनात्मक कार्यशैली को देखते हुए इस मनोनयन को झाँसी के लिए महत्वपूर्ण उपलब्धि माना जा रहा है।

उनके समिति में शामिल होने से उम्मीद जताई जा रही है कि झाँसी मंडल के रेल यात्रियों की समस्याओं और यात्री सुविधाओं से जुड़े मुद्दों को रेलवे प्रशासन तक प्रभावी ढंग से पहुंचाने में मदद मिलेगी।

**रिपोर्ट: नवीन यादव | VERDICT NEWS**

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *