सत्य सनातन स्वाभिमान यात्रा का रानीपुर पहुंचने पर कांग्रेस-सपा नेताओं ने किया स्वागत, लगाए नारे
ललितपुर। मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह के नेतृत्व में निकाली जा रही सत्य सनातन स्वाभिमान यात्रा शनिवार को ललितपुर जनपद के तालबेहट क्षेत्र स्थित रानीपुर पहुंची। यहां यात्रा के ललितपुर जिला संयोजक एवं मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश महासचिव चन्द्र भूषण सिंह बुन्देला (गुड्डू राजा) के साथ कांग्रेस और समाजवादी पार्टी के नेताओं ने यात्रा में शामिल होकर अपना समर्थन जताया।
इस दौरान पूर्व केंद्रीय मंत्री प्रदीप जैन आदित्य, बुंदेलखंड क्षेत्र कांग्रेस के पूर्व प्रवक्ता राजेन्द्र शर्मा एडवोकेट, ललितपुर कांग्रेस जिलाध्यक्ष दयाराम, समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष नेपाल सिंह, विधानसभा की पूर्व सपा प्रत्याशी ज्योति लोधी, उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सदस्य राजेन्द्र सिंह यादव, झांसी कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष योगेंद्र सिंह पारीछा, अखिलेश गुरुदेव, गौरव प्रदीप जैन, आशु ठाकुर, हनीफ पत्रकार और मोहित सैन सहित झांसी से पहुंचे अनेक साथी मौजूद रहे।
यात्रा के दौरान नेताओं और कार्यकर्ताओं ने कथित वोट चोरी तथा भगवान राम के मंदिर के लिए एकत्रित चंदे में कथित अनियमितताओं को लेकर जोरदार नारेबाजी की। इस दौरान राजनीतिक मुद्दों पर केंद्र सरकार को घेरते हुए कार्यकर्ताओं ने विरोध दर्ज कराया।
रिपोर्ट: नवीन यादव










