वीरेंद्र प्रताप सिंह यादव (वीरू भैया) की पहल: 101 कन्याओं के निःशुल्क सामूहिक विवाह की तैयारियों को लेकर पारिवारिक बैठक चिरगांव में होगा भव्य आयोजन, वीरू भैया ने 101 कन्याओं एवं वर पक्ष के परिजनों से किया आत्मीय संवाद

 

 

झांसी। बबीना विधानसभा क्षेत्र के चिरगांव में आयोजित होने वाले 101 कन्याओं के निःशुल्क सामूहिक विवाह महोत्सव की तैयारियों को लेकर झांसी के शिवाजी नगर स्थित सीपी पैलेस होटल कार्यालय में महत्वपूर्ण पारिवारिक बैठक आयोजित की गई।

बैठक में सभी 101 कन्याओं एवं वर पक्ष के परिजनों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। इस दौरान आयोजन के संयोजक एवं पूर्व जिला पंचायत सदस्य वीरेंद्र प्रताप सिंह यादव (वीरू भैया) ने दोनों पक्षों के परिवारों से आत्मीय मुलाकात कर उनका कुशलक्षेम जाना और आगामी विवाह समारोह की विस्तृत जानकारी साझा की।

बैठक में सामूहिक विवाह महोत्सव की रूपरेखा, आयोजन की व्यवस्थाओं, पारिवारिक सहभागिता और आवश्यक दिशा-निर्देशों पर विस्तार से चर्चा की गई। साथ ही सभी परिवारों को भरोसा दिलाया गया कि इस पुनीत आयोजन को यादगार और व्यवस्थित बनाने के लिए हरसंभव प्रयास किए जाएंगे।

वीरेंद्र प्रताप सिंह यादव ने कहा कि 101 कन्याओं का सामूहिक विवाह केवल एक आयोजन नहीं, बल्कि बेटियों के सम्मान, उनके सुखद भविष्य और सामाजिक सहयोग की भावना से जुड़ा एक पुनीत संकल्प है। सभी परिवारों का विश्वास, स्नेह और सहयोग ही इस आयोजन की सबसे बड़ी ताकत है।

वीरेंद्र प्रताप सिंह यादव (वीरू भैया)
पूर्व जिला पंचायत सदस्य
222 बबीना विधानसभा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *