सादगी के साथ मना आईजी आरपीएफ ए.एन. सिन्हा का 60वां जन्मदिन, सुरक्षा के प्रति समर्पण को अधिकारियों-कर्मचारियों ने किया सलाम *कुशल नेतृत्व और कर्तव्यनिष्ठा की मिसाल बने ए.एन. सिन्हा, शुभकामनाओं के बीच दीर्घायु एवं उत्तम स्वास्थ्य की कामना** **हावड़ा।** पूर्वी रेलवे हावड़ा के आईजी आरपीएफ ए.एन. सिन्हा का 60वां जन्मदिन बड़े ही सादगीपूर्ण और गरिमामय वातावरण में मनाया गया। इस अवसर पर रेलवे सुरक्षा बल के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने उन्हें जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए उनके स्वस्थ, सुखद एवं दीर्घायु जीवन की कामना की।

 

**हावड़ा।** पूर्वी रेलवे हावड़ा के आईजी आरपीएफ ए.एन. सिन्हा का 60वां जन्मदिन बड़े ही सादगीपूर्ण और गरिमामय वातावरण में मनाया गया। इस अवसर पर रेलवे सुरक्षा बल के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने उन्हें जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए उनके स्वस्थ, सुखद एवं दीर्घायु जीवन की कामना की।

इस मौके पर अधिकारियों और कर्मचारियों ने कहा कि राष्ट्र एवं भारतीय रेलवे की सुरक्षा के प्रति ए.एन. सिन्हा का समर्पण, कर्तव्यनिष्ठा और कुशल नेतृत्व सभी के लिए प्रेरणास्रोत है। उनके अनुभव, कार्यशैली और जिम्मेदारियों के प्रति प्रतिबद्धता से सुरक्षा बल के जवानों एवं कर्मचारियों को निरंतर बेहतर कार्य करने की प्रेरणा मिलती है।

जन्मदिन के अवसर पर सभी ने ईश्वर से प्रार्थना की कि उन्हें उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु और जीवन में निरंतर सफलता प्रदान करें। शुभकामनाओं और आत्मीय सम्मान के बीच मनाया गया यह अवसर उनके प्रति अधिकारियों एवं कर्मचारियों के विश्वास, सम्मान और स्नेह को दर्शाता रहा।

**रिपोर्ट: नवीन यादव**

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *