झांसी रेल मंडल की प्लेटिनम जयंती पर तिरंगा यात्रा, 75 वर्षों की गौरवशाली विरासत का होगा भव्य प्रदर्शन 25 नवंबर को वीरांगना लक्ष्मीबाई स्टेशन परिसर में होगा समारोह, डीआरएम कार्यालय से निकलेगी तिरंगा यात्रा

 

झांसी। झांसी रेल मंडल के गौरवशाली 75 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में 25 नवंबर को प्लेटिनम जयंती समारोह एवं वीरांगना लक्ष्मीबाई स्टेशन महोत्सव का आयोजन किया जाएगा। इस ऐतिहासिक अवसर पर मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय से तिरंगा यात्रा का शुभारंभ होगा, जो वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी रेलवे स्टेशन परिसर पहुंचेगी।

समारोह के दौरान झांसी रेल मंडल की 75 वर्षों की गौरवशाली विरासत, ऐतिहासिक उपलब्धियों और विकास यात्रा को प्रदर्शित किया जाएगा। आयोजन के माध्यम से मंडल के गौरवशाली अतीत से लेकर वर्तमान तक की विकास यात्रा को लोगों के सामने प्रस्तुत किया जाएगा।

जनसंपर्क विभाग, झांसी रेल मंडल की ओर से प्रेस प्रतिनिधियों को कार्यक्रम में आमंत्रित किया गया है।

कार्यक्रम का विवरण

* दिनांक: 25 नवंबर 2026, बुधवार

* समय: अपराह्न 3:45 बजे

* स्थान: वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी स्टेशन परिसर

* विशेष आकर्षण: मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय से तिरंगा यात्रा।

रिपोर्ट: नवीन यादव | VERDICT NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *