UP Board 10th Result 2026 (OUT) LIVE: यूपी बोर्ड 10वीं का रिजल्ट जारी, 90.42 फीसदी छात्र पास, कशिश, अंशिका स्टेट टॉपर

  1. यूपी बोर्ड 10वीं का परिणाम आज 23 अप्रैल 2026 को शाम 4 बजे घोषित कर दिया गया। सभी छात्र यूपी बोर्ड (UPMSP) की आधिकारिक वेबसाइट upresults.nic.in , डिजीलॉकर या एसएमएस के जरिए अपनी मार्कशीट तुरंत चेक कर सकते हैं।
  2.  उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) आज यानी 23 अप्रैल 2026 को शाम 4 बजे हाईस्कूल के नतीजे upresults.nic.in पर जारी कर दिए गैं। यूपी बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2026 में इस बार कुल पास प्रतिशत 90.42 दर्ज किया गया है। हाईस्कूल टॉपर्स की सूची में कशिश वर्मा (सीतापुर) ने 97.83 प्रतिशत अंक हासिल कर टॉप स्थान प्राप्त किया है। वहीं अंशिका वर्मा (बाराबंकी) ने भी 97.83 प्रतिशत अंक हासिल कर शानदार प्रदर्शन किया और संयुक्त रूप से स्टेट टॉपर बनीं। इस साल करीब 27.32 लाख छात्र-छात्राओं ने 10वीं की परीक्षा दी थी, जिनका महीनों का लंबा इंतजार आज एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के जरिए खत्म हो गया। आधिकारिक वेबसाइट्स और अन्य प्लैटफॉर्म्स पर रिजल्ट का लिंक तुरंत लाइव कर दिया गया है। छात्र आधिकारिक वेबसाइट, डिजीलॉकर या एसएमएस के जरिए अपनी मार्कशीट चेक कर सकते हैं। इसके अलावा लाइव हिन्दुस्तान पर नतीजों को आसानी से देखने के लिए छात्र नीचे दिए लिंक पर विजिट कर सकते हैं।
  3. रिकॉर्ड स्पीड से चेक हुईं कॉपियां

    इस बार यूपी बोर्ड ने परीक्षाओं और कॉपियों की चेकिंग के मामले में गजब की तेजी दिखाई है। आपको बता दें कि 10वीं की परीक्षाएं 18 फरवरी से लेकर 12 मार्च के बीच कराई गई थीं। इसके तुरंत बाद, 18 मार्च से 4 अप्रैल के बीच कॉपियों का मूल्यांकन भी पूरा कर लिया गया। इतनी जल्दी चेकिंग पूरी करना कोई आसान काम नहीं था। इसके लिए बोर्ड ने करीब 1.53 लाख कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई थी, जिनमें से 83,800 से ज्यादा तो सिर्फ एग्जामिनर थे। इस जबरदस्त स्पीड का ही नतीजा है कि पिछले साल (25 अप्रैल) के मुकाबले इस बार रिजल्ट और भी पहले आ रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *