रोज जल चढ़ाने के बाद भी सूख रही है तुलसी? अनजाने में होने वाली 3 गलतियां कर रहीं पौधा खराब
पूरी देखभाल के बावजूद अगर तुलसी का पौधा सूख रहा है, तो हो सकता है आप अनजाने में कुछ गलतियां कर रहे हो।
तुलसी का पौधा धार्मिक महत्व के साथ-साथ औषधीय गुण भी रखता है। अक्सर लोगों की शिकायत रहती है कि नर्सरी से तो हरा-भरा पौधा लाए थे, लेकिन पूरी देखभाल के बावजूद घर पर कुछ ही दिनों में सूखने लगा है।
अगर आपकी तुलसी भी बार-बार सूख रही है, तो यकीन मानिए आप अनजाने में कुछ गलतियां कर रहे हैं। आइए जानें क्या हैं ये गलतियां और इन्हें ठीक करने के तरीके।
जरूरत से ज्यादा पानी देना
ज्यादातर लोग भक्ति भाव में आकर रोज सुबह-शाम तुलसी में लोटा भरकर पानी चढ़ाते हैं, लेकिन यह पौधे के लिए घातक बन जाती है।
तुलसी की जड़ें बहुत संवेदनशील होती हैं। गमले की मिट्टी अगर हमेशा गीली या दलदली रहेगी, तो जड़ों को ऑक्सीजन नहीं मिल पाएगी और उनमें सड़न होनी शुरू हो जाती है।
अगर पत्तियां पीली होकर गिर रही हैं और मिट्टी से हल्की दुर्गंध आ रही है, तो समझ लीजिए पानी ज्यादा हो रहा है।
इससे बचने के लिए मिट्टी की ऊपरी सतह को छूकर देखें। अगर वह 1-2 इंच तक सूखी लगे, तभी पानी दें। साथ ही, गमले के नीचे ड्रेनेज होल का होना जरूरी है, ताकि एक्स्ट्रा पानी बाहर निकल सके।










