रील बनाने में फंसे जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी, मदरसा निरीक्षण के दौरान बनाई वीडियो शासन तक पहुंची

बहराइच के जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी संजय मिश्रा पर मदरसों के निरीक्षण के दौरान रील बनाने का आरोप लगा है। इन रीलों में रिवाल्वर के साथ और नाबालिग बच्चों की फुटेज शामिल होने के कारण शासन ने जांच के आदेश दिए हैं।

जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी संजय मिश्रा पर रील बनाने का शौक भारी पड़ रहा है। मदरसों के निरीक्षण को उन्होंने फिल्मी शूटिंग के अंदाज में बकायदा शूट करवा रहे हैं। कमर में रिवाल्वर, आगे-पीछे गार्ड और कैमरे के सामने स्टाइल में चलते वीडियो इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित हो रहे हैं।

शासन तक पहुंची रील

एक लाख 80 हजार से अधिक फालोवर वाली इनकी रील शासन तक पहुंचीं, मिले निर्देश पर डीएम ईशान प्रताप सिंह ने जांच शुरू करवा दी है। जांच कर रहे सीडीओ के सामने आया कि कई वीडियो में नाबालिग बच्चों की फुटेज भी प्रसारित हैं, जबकि नियम साफ कहते हैं कि बच्चों की फोटो या वीडियो सार्वजनिक नहीं किए जा सकते।

बहराइच के एक शिकायतकर्ता के पत्र पर हो रही जांच

जांच रिपोर्ट के बिंदु पर आधारित होगी रिपोर्ट। बताया जा रहा है कि यह जांच बहराइच के एक व्यक्ति ने शासन में शिकायत की थी, जिसके क्रम में जांच की जा रही है।

नाबालिग बच्चों के रील में आई तस्वीर के बाद जांच शुरू

जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी संजय मिश्रा ने बताया कि जिस वीडियो को लेकर जांच चल रही है, वह जिले की नहीं है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *