एक्सयूवी गाड़ी से बकरिया चोरी करने वाला गिरफ्तार, तमंचा कारतूस सहित नकदी बरामद

झांसी। थाना लहचूरा पुलिस ने एक्स यू वी गाड़ी से ग्रामीण क्षेत्रों में घूम कर बकरिया चोरी करने वाले शातिर आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से तमंचा कारतूस सहित गाड़ी बरामद कर ली है।

जानकारी के मुताबिक बीते दिनों लहचूरा थाना में एक ग्रामीण ने बकरियों को चोरी हो जाने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर चोर की तलाश शुरू कर दी थी। इधर मामले को गंभीरता से लेकर एसएसपी ने बकरी चोरी कांड की घटना का खुलासा करने के निर्देश दिए थे। एसएसपी के निर्देश पर आज लहचूरा थाना पुलिस ने बकरी चोरी करने वाले शिवाजी नगर निवासी समीर खान को उसकी एक्स यू वी गाड़ी ओर तमंचा कारतूस सहित 27 सौ की नकदी बरामद कर ली। पुलिस के मुताबिक बरामद नकदी बकरी चोरी कर बेचने पर मिली रकम की है। पुलिस ने आरोपी को जेल भेज दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *