तेज धूप और लू से बचना है? आज ही से खाना शुरू कर दें ये 7 पौष्टिक सब्जियां

गर्मियों में सही खान-पान सेहत को बेहतर बनाए रखने में अहम भूमिका निभाता है. इस मौसम में पानी से भरपूर और हल्की सब्जियां शरीर को ठंडक देने के साथ जरूरी पोषण भी प्रदान करती हैं. आज हम आपको कुछ ऐसी सब्जियों के बारे में बताएंगे जो गर्मियों में आपको हेल्दी रखने में मदद करेंगे.

गर्मियों के मौसम में खान-पान का खास ख्याल रखना पड़ता है. ऐसे समय में हल्का, पौष्टिक और पानी से भरपूर भोजन शरीर को स्वस्थ और हाइड्रेटेड रखने में मदद करता है. गर्मियों में मिलने वाली कई सब्जियां न सिर्फ टेस्टी होती हैं, बल्कि शरीर को ठंडक पहुंचाने और जरूरी पोषक तत्व देने का भी काम करती हैं. आइए  जानते हैं ऐसी कुछ सब्जियों के बारे में, जिन्हें गर्मियों के मौसम में अपनी डाइट में जरूर शामिल करना चाहिए.जानते हैं

लौकी

गर्मियों में लौकी सबसे ज्यादा खाई जाने वाली सब्जियों में से एक है. इसमें पानी की मात्रा अधिक होती है, जिससे शरीर को ठंडक मिलती है. लौकी की सब्जी,सूप या जूस आसानी से बनाया जा सकता है. यह हल्की होने के कारण जल्दी पच भी जाती है.

तोरी

तोरी गर्मियों की एक बेहतरीन सब्जी है. इसका स्वाद हल्का और थोड़ा मीठा होता है. यह शरीर को भारी महसूस नहीं होने देती और कम मसालों में भी टेस्टी बन जाती है. इसे दाल या सब्जी के रूप में खाया जा सकता है.

खीरा
खीरा गर्मियों में सबसे ज्यादा पसंद की जाने वाली सब्जियों में से एक है. यह शरीर को हाइड्रेट रखने में मदद करता है. सलाद, रायता या हल्के स्नैक के रूप में इसका सेवन किया जा सकता है. नमक और नींबू के साथ खीरा खाने का स्वाद और भी बढ़ जाता है

करेला
करेला भले ही स्वाद में कड़वा होता है लेकिन सेहत के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है. गर्मियों में इसे नियमित रूप से खाने की सलाह दी जाती है. प्याज और मसालों के साथ इसकी सब्जी स्वादिष्ट बनती है.

कद्दू
कद्दू एक हल्की और आसानी से पचने वाली सब्जी है. इसका स्वाद हल्का मीठा होता है और यह कम तेल में भी अच्छी बन जाती है. कद्दू की सब्जी, सूप या अन्य  व्यंजन गर्मियों में अच्छे विकल्प हो सकते हैं.

पालक

पालक में कई जरूरी पोषक तत्व पाए जाते हैं. इसे दाल, सब्जी या ग्रेवी में मिलाकर खाया जा सकता है. गर्मियों में इसे ज्यादा देर तक पकाने के बजाय हल्का पकाकर खाना बेहतर माना जाता है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *