‘बुलडोजर चलाने वाला साधु नहीं हो सकता, गौ संरक्षण में भ्रष्टाचार’; अविमुक्तेश्वरानन्द का CM योगी पर हमला
स्वामी अविमुक्तेश्वरानन्द ने झांसी में सीएम योगी आदित्यनाथ पर गौ संरक्षण और बुलडोजर कार्रवाई को लेकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि गेरुआ वस्त्र पहनने से कोई साधु नहीं बनता और गौ संरक्षण के नाम पर भ्रष्टाचार हो रहा है।
झांसी। गौ संरक्षण के नाम पर सरकार को घेरते आ रहे स्वामी अविमुक्तेश्वरानन्द ने अब मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर सीधा निशाना साधा है। गौ रक्षा यात्रा पर निकले अविमुक्तेश्वरानन्द ने झांसी पड़ाव के दौरान कुंजबिहारी मंदिर में पत्रकारों से वार्ता की।
सीएम योगी पर साधा निशाना
अविमुक्तेश्वरानन्द ने कहा कि केवल गेरुआ वस्त्र पहने से कोई साधु नहीं हो जाता है। लोगों पर बुलडोजर चलाने वाला साधु नहीं हो सकता है। प्रदेश में गौ संरक्षण के नाम पर भ्रष्टाचार किया जा रहा है।
गौ संरक्षण के नाम पर भ्रष्टाचार का लगाया आरोप
अविमुक्तेश्वरानन्द ने विपक्षी दलों को राह बदलने की सीख देते हुए कहा कि जो पार्टी अपने घोषणा पत्र में गौ-माता के संरक्षण का वादा करेगी। वही 2027 के चुनाव में सत्ता पाएगी। कथा वाचक धीरेन्द्र शास्त्री को लेकर भी अविमुक्तेश्वरानन्द ने कटाक्ष किया। उन्होंने कहा कि लोगों को भविष्य बताने वाले धीरेन्द्र शास्त्री के साथ सरकार को कांन्टेक्ट करना चाहिए।










