कलाऋषि पद्मश्री बाबा योगेंद्र जी एवं डॉ. धन्नूलाल गौतम का पुण्यस्मरण 10 जून को, श्रद्धांजलि-भजनांजलि-काव्यांजलि से होगा नमन
प्रकाशनार्थ… पुण्यस्मरण संस्कार भारती के उदभव काल 1981 से जुड़े अखिल भारतीय संगठन मंत्री दायित्व का निर्वहन करते हुए कलाऋषि पद्मश्री बाबा योगेंद्र जी जीवन पर्यंत कला उत्थान और राष्ट्रीय चेतना के संवाहक रहे…
उत्तर प्रदेश के बस्ती जिला के गांधी नगर में 7 जनवरी 1924 को जन्मे योगेंद्र जी बचपन से ही राष्ट्रीय भावना से ओतप्रोत रहे और नानाजी देशमुख से विशेष प्रभावित होकर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ से जुड़े… तदोपरांत गोरखपुर, प्रयागराज, बरेली, बदायूं, सीतापुर आदि में प्रचारक रहे…
2018 में बाबा योगेंद्र जी के सतत् समर्पित कार्यशैली को सम्मान देते हुए पद्मश्री सम्मान से सम्मानित हुए और “भाऊराव देवरस सेवा सम्मान” एवं “अहिल्याबाई होल्कर राष्ट्रीय पुरस्कार” से सम्मानित हुए ।
राष्ट्रसेवा में सतत् समर्पित कला ऋषि बाबा योगेंद्र जी ने 10 जून 2022 को विश्राम लिया और स्वर्गारोहण किया ।
स्थापत्य काल 1980 से ही संस्कार भारती से जुड़े, झाँसी बुन्देलखण्ड में संस्कार भारती को स्थापित करने वाले जन जन के प्रिय डॉ धन्नूलाल गौतम 1942 में झाँसी कैंट क्षेत्र में जन्मे और प्रारंभिक शिक्षा सरकारी विद्यालय, तत्पश्चात क्रिश्चियन इण्टर कॉलेज में प्राप्त की, राजकीय आयुर्वेदिक विद्यालय से आयुर्वेद स्नातक हुए ।
संगीत गुरु शंकर राव पानसे से संगीत की शिक्षा ली और संस्कार भारती में अखिल भारतीय संगीत विधा संयोजक दायित्व का निर्वहन करते हुए जीवन पर्यंत लोक कलाओं और लोक कलाकारों के संरक्षण संवर्धन में समर्पित रहे ।
1975 में आपातकाल के दौरान आप 18 माह जेल में रहे और लोकतंत्र सेनानी हुए । 1981 में भाजपा के स्थापना वर्ष में ही बबीना विधानसभा चुना लड़े, भाजपा जिलाध्यक्ष रहे, आप 1995 में सुरक्षित सीट पर चुनाव लड़कर 58,000 वोट पाकर ऐतिहासिक जीत दर्ज करते हुए 1995 से 2005 झाँसी नगर पालिका चेयरमैन रहते हुए झाँसी का अभूतपूर्व विकास करते हुए विकास पुरुष कहलाए । भारतीय जनता पार्टी के समर्पित अनुशासित कार्यकर्ता रहे और उत्तर प्रदेश संगीत नाटक अकादमी के तीन वर्षों तक उपसभापति रहते हुए बुन्देलखण्ड और बुन्देली कलाकारों के आर्थिक, सामाजिक उत्थान हेतु सतत् सक्रिय रहे ।
ये भी एक संयोग रहा अथवा ग्रहों का खेल कि कलाऋषि पद्मश्री बाबा योगेंद्र जी और झाँसी बुन्देलखण्ड में जन जन के अतिप्रिय डॉ धन्नूलाल जी गौतम की निर्वाण तिथि 10 जून 2022 और 2025 रही ।
कार्यक्रम संयोजक संजय राष्ट्रवादी ने बताया कि आगामी 10 जून बुधवार 2026 को पद्मश्री बाबा योगेंद्र जी एवं डॉ धन्नूलाल जी गौतम की प्रथम पुण्यतिथि के अवसर पर पण्डित दीनदयाल उपाध्याय सभागार, झाँसी में सायंकाल 5 बजे आयोजित पुण्यस्मरण कार्यक्रम में श्रद्धांजलि / भजनांजलि / काव्यांजलि एवं लोक कलाकारों के सम्मान समारोह में आप सभी झाँसी बुन्देलखण्ड वासी, कला साहित्य प्रेमी सादर सपरिवार आमंत्रित हैं !

भजन प्रस्तुति हेतु देश के सुविख्यात भजन सम्राट पंडित पवन तिवारी और लोक कलाकार अमित ध्रुवे उपस्थित रहेंगे और काव्य प्रस्तुति हेतु सुपरिचित ओजकवि पण्डित सुमित मिश्रा और राष्ट्रीय अंतरराष्ट्रीय ख्यातिलब्ध कवि लेखक साहित्यकार आलोक श्रीवास्तव रूबरू होंगे ।
प्रांतीय दायित्वधारी संजय राष्ट्रवादी, प्रदेश महामंत्री नरेश चंद्र अग्रवाल, अध्यक्ष किशन सोनी, व्यापारी नेता संजय पटवारी, संतोष साहू, मनमोहन गेड़ा, डॉ जितेंद्र तिवारी , दुष्यंत चतुर्वेदी, चौधरी फिरोज, शिवांशु श्रीवास्तव, आदि उपस्थित रहे, जिला पंचायत अध्यक्ष पवन गौतम ने आभार व्यक्त किया ।






