लंदन में गूंजे ‘जय अखिलेश’ के नारे, सपा समर्थक ने जताया समर्थन

रिपोर्ट : नवीन यादव

लंदन। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के समर्थन में लंदन में एक सपा समर्थक द्वारा उत्साहपूर्ण प्रदर्शन किए जाने का वीडियो सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है। वीडियो में समर्थक रिक्शा पर अखिलेश यादव से संबंधित गीत बजाते हुए ‘जय अखिलेश’ के नारे लगाता दिखाई दे रहा है।

बताया जा रहा है कि सपा समर्थक अस्करी रज़ा सईद ने लंदन की सड़कों पर यह समर्थन प्रदर्शन किया। इस दौरान उन्होंने पार्टी के पक्ष में नारे लगाए और अखिलेश यादव के प्रति अपना समर्थन व्यक्त किया।

वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से साझा किया जा रहा है। समर्थकों का कहना है कि समाजवादी पार्टी और अखिलेश यादव के प्रति लोगों का जुड़ाव देश के साथ-साथ विदेशों में रहने वाले भारतीयों के बीच भी देखने को मिल रहा है।

नोट: यह समाचार सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो के आधार पर तैयार किया गया है। वीडियो की स्वतंत्र पुष्टि नहीं की गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *