रेल कोच फैक्ट्री कपूरथला पहुंचे रेलवे बोर्ड के महानिदेशक (सुरक्षा), सुरक्षा एवं उत्पादन कार्यों की समीक्षा

रिपोर्ट नवीन यादव

कपूरथला। रेलवे बोर्ड के महानिदेशक (सुरक्षा) हितेंद्र मल्होत्रा ने रेल कोच फैक्ट्री (आरसीएफ), कपूरथला का दौरा कर विभिन्न सुरक्षा एवं उत्पादन संबंधी कार्यों की विस्तृत समीक्षा की।

दौरे के दौरान उन्होंने महाप्रबंधक अजय नंदन तथा विभागाध्यक्षों एवं वरिष्ठ अधिकारियों के साथ उच्चस्तरीय बैठक की। बैठक में कोच निर्माण के दौरान अपनाए जा रहे सुरक्षा मानकों, परिचालन दक्षता तथा उत्पादन प्रक्रिया में निरंतर सुधार के उपायों पर विस्तार से चर्चा की गई।

बैठक में विशेष रूप से रेल कोच निर्माण की गुणवत्ता को और बेहतर बनाने, सुरक्षा मानकों को सुदृढ़ करने तथा उत्पादन प्रणाली में उत्कृष्टता सुनिश्चित करने पर जोर दिया गया। अधिकारियों ने भारतीय रेल को अधिक सुरक्षित, विश्वसनीय और आधुनिक बनाने की दिशा में किए जा रहे प्रयासों की भी समीक्षा की।

रेलवे बोर्ड के महानिदेशक (सुरक्षा) ने कहा कि यात्रियों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है। इसके लिए कोच निर्माण में उच्च गुणवत्ता, आधुनिक तकनीक और निर्धारित सुरक्षा मानकों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित किया जा रहा है। उन्होंने सुरक्षित एवं उत्कृष्ट भारतीय रेल के निर्माण के प्रति रेलवे की प्रतिबद्धता दोहराई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *