मोदी सरकार के 12 वर्ष सेवा सुशासन एवं गरीब कल्याण को समर्पित रहे : राष्ट्रीय अध्यक्ष अरुण दीक्षित

झांसी। सामाजिक चेतना मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने केंद्र में नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी के 12 वर्ष पूर्ण होने पर उनकी उपलब्धियां गिनाते हुए कहा कि नरेंद्र मोदी सरकार के 12वर्ष गरीब कल्याण को समर्पित रहे।

सर्किट हाउस में आयोजित पत्रकार वार्ता के दौरान पूर्व राज्यपालवकलराज मिश्र के संरक्षण में सामाजिक चेतना मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष अरुण दीक्षित ने जानकारी देते हुए बताया कि भगवान परशुराम सेवा संस्थान द्वारा संचालित सामाजिक संगठन सामाजिक चेतना मंच के प्रदेश महासचिव प्रभारी झांसी मंडल झांसी नीरज वाजपेई के संयोजन में संगठन विस्तार एवं सभी पदाधिकारियों के शपथ पत्र भरवाने के लिए संगठन द्वारा निर्गत बुकलेटो का वितरण किया गया है।

इस अवसर पर संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष अरुण दीक्षित ने कहा कि हमारा संगठन कलराज मिश्र के निर्देश पर राष्ट्र स्तर पर सभी धर्म पंथ एवं जातियों को साथ लेकर भाजपा के मुख्य सिद्धांत सबका साथ सबका विकास सबका विश्वास सबका प्रयास के आधार पर राष्ट्र में समरसता का वातावरण सुदृढ़ करने का कार्य करेंगे। उन्होंने कहा केंद्र में नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत के स्वर्णिम 12 वर्ष सेवा सुशासन एवं गरीब कल्याण को समर्पित रहे है जिससे आज विश्व पटल पर भारत की एक अलग पहचान ओर साफ छवि बनी है। राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष राजा भरेया ने कहा कि हमारी भाजपा सरकार ने आवास योजना, उज्ज्वला योजना सौभाग्य योजना, आयुष्मान योजना सहित अनेकों योजनाओं के माध्यम से समाज के अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति के निवास तक पहुंचा कर लाभ दिया है। इस दौरान सुमित परिहार, नीरज वाजपेई, रवि पंडित, जतिन गोस्वामी, राजेश पटेल आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *