वेतन की मांग को लेकर कर्मचारियों ने किया अर्धनग्न प्रदर्शन

झांसी। आज एक निजी कंपनी के माध्यम से रेलवे में ऑपरेटर एवं हेल्पर के पद पर कार्य कर रहे करीब डेढ़ सौ कर्मचारियों ने कई महीनों से वेतन न मिलने से नाराज होकर डी आर एम ऑफिस पर अर्धनग्न होकर प्रदर्शन किया।

संविदा कर्मचारियों का कहना है कि विगत 8 जून को उन्होंने लंबित वेतन दिलाए जाने की मांग को लेकर डी आर एम ऑफिस पहुंकर प्रदर्शन किया था । पूर्व केंद्रीय मंत्री प्रदीप जैन आदित्य के साथ ए डी आर एम नंदी शुक्ला एवं टी आर डी ऑपरेटिंग सतवीर सिंह से वार्ता हुई थी । जिसमें तीन दिन में वेतन दिलाने का आश्वासन दिया गया था परंतु एक सप्ताह बीत जाने के बाद भी वेतन न मिलने पर पुनः प्रदर्शन करने पर मजबूर है। रेलवे अधिकारियों द्वारा आज फिर कार्यवाही का आश्वासन दिया ।

कर्मचारियों के समर्थन में पूर्व केंद्रीय मंत्री प्रदीप जैन आदित्य, मुकेश अग्रवाल, अनिल रिछारिया, जीतू राजा श्रीवास , दिनेश कुमार वर्मा, शाहरुख खान आदि मौजूद रहें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *