रेलवे बोर्ड का बड़ा प्रशासनिक फेरबदल आरपीएफ चार आईजी-कम-पीसीएससी अधिकारियों के तबादले

 

रिपोर्ट नवीन यादव
नई दिल्ली, । रेल मंत्रालय (रेलवे बोर्ड) ने रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) के वरिष्ठ अधिकारियों के तबादलों से संबंधित आदेश जारी किए हैं। 10 जून 2026 को जारी आदेश के अनुसार, राष्ट्रपति की स्वीकृति के बाद चार आईजी-कम-प्रधान मुख्य सुरक्षा आयुक्त (IG-cum-PCSC) स्तर के अधिकारियों का स्थानांतरण एवं नई तैनाती की गई है।

जारी आदेश के अनुसार, दक्षिण पूर्व रेलवे के आईजी-कम-पीसीएससी संजय कुमार मिश्रा का तबादला मेट्रो रेलवे, कोलकाता में आईजी-कम-पीसीएससी के पद पर किया गया है। वहीं दक्षिण पश्चिम रेलवे के आईजी-कम-पीसीएससी आर. एस. पी. सिंह को इंटीग्रल कोच फैक्ट्री (आईसीएफ), चेन्नई में इसी पद पर नियुक्त किया गया है।

इसी क्रम में आईसीएफ, चेन्नई के आईजी-कम-पीसीएससी संतोष एन. चंद्रन को दक्षिण पश्चिम रेलवे में तथा मेट्रो रेलवे के आईजी-कम-पीसीएससी सौरभ त्रिवेदी को दक्षिण पूर्व रेलवे में आईजी-कम-पीसीएससी के पद पर स्थानांतरित किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *