बेसमेंट से उठी आग तीन मंजिला मकान जलकर खाक, दमकल ने कड़ी मशक्कत के बाद बुझाई आग, परिजनों ने पड़ोसी की छत पर कूद कर बचाई जान

झांसी। नवाबाद थाना क्षेत्र के झोंकन बाग स्थित एक मकान में बने बेसमेंट में रखी इलेक्ट्रिक गाड़ियों में लगी आग बिकराल रूप धारण कर तीन मंजिला मकान को अपनी चपेट में लें लिया। आग का रौद्र रूप देख मकान के अंदर मौजूद लोगों ने पड़ोसी की छत पर कूद कर जान बचाई।

जानकारी के मुताबिक जेल चौराहे से भारत पेट्रोल पंप के समीप झोंकन बाग पर रहने वाले संजय अरोड़ा का इलेक्ट्रिक सामान हैवल्स का शोरूम है, उसी शोरूम के बगल में उनका तीन मंजिला मकान बना है। शनिवार की सुबह संजय अरोड़ा अपने भाई अजय अरोड़ा ओर परिजनों के साथ मकान में ऊपरी मंजिल पर थे। तभी अचानक बेसमेंट से धुआं उठने लगा। जब तक कोई कुछ समझ पाता आस पास के लोग चीखते चिल्लाते तब तक धुआं आग में तब्दील हो गया। ओर बेसमेंट से निकल कर आग की बड़ी बड़ी लपटें मकान में समा गई। किसी प्रकार संजय अरोड़ा उनके भाई अजय ओर परिजनों ने पड़ोसी की छत पर पहुंच कर जान बचाई। आग का भयंकर रूप ले चुकी थी। आग से बेसमेंट में रखी स्कूटी, बुलेट सहित पांच गाड़िया जलकर राख हो गई साथ ही एक गैस सिलेंडर धमाके के साथ फट गया। वही दूसरे गैस सिलेंडर को सुरक्षित निकाल लिया गया। सूचना मिलते ही मौके पर फायर बिग्रेड पहुंची ओर कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। लेकिन इस अग्निकांड की घटना में गाड़ियों सहित गृहस्थी का सामान ओर तीन एसी जलकर राख हो गए। आगजनी का कारण अभी स्पष्ट नहीं हो सका। आशंका जाहिर की जा रही कि ऐसी से या फिर बेसमेंट में रखी चार्ज हो रही गाड़ियों से शॉर्ट सर्किट होने से आग लगी है। फिलहाल इस आगजनी की घटना में लाखों कीमत का माल जलकर राख हो गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *