अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर उत्तर मध्य रेलवे झांसी मंडल में डीआरएम अनिरुद्ध कुमार के नेतृत्व में हुआ भव्य योगाभ्यास एडीआरएम प्रेम प्रकाश शर्मा, एडीआरएम नंदीश शुक्ला, वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक अमन वर्मा सहित बड़ी संख्या में रेल अधिकारी एवं कर्मचारी रहे उपस्थित

 

रिपोर्ट: नवीन यादव

झांसी। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर उत्तर मध्य रेलवे के झांसी मंडल में सामूहिक योगाभ्यास कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मंडल रेल प्रबंधक अनिरुद्ध कुमार के नेतृत्व में अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

इस अवसर पर अपर मंडल रेल प्रबंधक प्रेम प्रकाश शर्मा, अपर मंडल रेल प्रबंधक नंदीश शुक्ला, वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक अमन वर्मा सहित मंडल के अन्य वरिष्ठ रेल अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

योग प्रशिक्षकों के निर्देशन में सभी प्रतिभागियों ने विभिन्न योगासन एवं प्राणायाम का अभ्यास किया तथा नियमित योग को स्वस्थ जीवन का आधार बताते हुए इसे अपनी दैनिक दिनचर्या में अपनाने का संकल्प लिया।

कार्यक्रम के दौरान अधिकारियों ने कहा कि योग भारतीय संस्कृति की अमूल्य धरोहर है, जो शारीरिक, मानसिक एवं आध्यात्मिक स्वास्थ्य को सुदृढ़ बनाने का प्रभावी माध्यम है। उत्तर मध्य रेलवे झांसी मंडल द्वारा आयोजित यह कार्यक्रम स्वास्थ्य जागरूकता एवं फिट इंडिया अभियान को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल साबित हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *