एसपी विपुल कुमार श्रीवास्तव के नेतृत्व में जीआरपी झांसी ने मनाया अंतरराष्ट्रीय योग दिवस रिजर्व पुलिस लाइन एवं जीआरपी थाना परिसर में अधिकारियों, निरीक्षकों और जवानों ने किया सामूहिक योगाभ्यास

 

रिपोर्ट: नवीन यादव

झांसी। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर जीआरपी अनुभाग रिजर्व पुलिस लाइन, झांसी में भव्य योग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व पुलिस अधीक्षक (रेलवे) विपुल कुमार श्रीवास्तव (आईपीएस) ने किया। इस दौरान पुलिस उपाधीक्षक सलीम खान, प्रतिसार निरीक्षक, उपनिरीक्षक एवं बड़ी संख्या में पुलिसकर्मियों ने सामूहिक रूप से योगाभ्यास कर स्वस्थ एवं तनावमुक्त जीवन का संकल्प लिया।

योग सत्र में विभिन्न योगासन एवं प्राणायाम कराए गए। पुलिस अधीक्षक विपुल कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि योग भारतीय संस्कृति की अमूल्य धरोहर है। नियमित योगाभ्यास से शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य बेहतर रहता है तथा कार्यक्षमता में वृद्धि होती है। उन्होंने सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों से योग को अपनी दैनिक दिनचर्या का हिस्सा बनाने का आह्वान किया।

वहीं दूसरी ओर जीआरपी थाना झांसी में थाना प्रभारी निरीक्षक रावेन्द्र कुमार मिश्रा के नेतृत्व में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया गया। इस अवसर पर थाना स्टाफ ने सामूहिक योगाभ्यास कर फिट इंडिया और स्वस्थ भारत का संदेश दिया।

कार्यक्रम के अंत में सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने नियमित योग करने तथा समाज को भी योग के प्रति जागरूक करने का संकल्प लिया। पूरे कार्यक्रम का उद्देश्य पुलिस बल को शारीरिक एवं मानसिक रूप से स्वस्थ, अनुशासित और अधिक सक्षम बनाना रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *