वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी आरपीएफ पोस्ट में चार कांस्टेबलों का तबादला

रिपोर्ट: नवीन यादव
झांसी। पुख्ता सूत्रों से मिली जानकारी अनुसार उत्तर मध्य रेलवे के झांसी मंडल स्थित वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) पोस्ट में प्रशासनिक व्यवस्था के तहत चार कांस्टेबलों का तबादला किया गया है। स्थानांतरित कर्मियों में तीन पुरुष कांस्टेबल तथा एक महिला कांस्टेबल शामिल हैं।
स्थानांतरण आदेश के बाद संबंधित कर्मचारियों ने नए कार्यस्थल पर कार्यभार ग्रहण करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। रेलवे सुरक्षा बल के अधिकारियों के अनुसार यह स्थानांतरण नियमित प्रशासनिक प्रक्रिया का हिस्सा है, जिसका उद्देश्य बल की कार्यकुशलता और व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाना है।
आरपीएफ अधिकारियों ने स्थानांतरित कर्मियों को उनके नए कार्यस्थल के लिए शुभकामनाएं देते हुए उम्मीद जताई कि वे नई जिम्मेदारियों का निर्वहन पूरी निष्ठा एवं ईमानदारी से करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *