रेलवे ट्रैक से जीवित कछुए का रेस्क्यू, डीआरएम वेद प्रकाश की मानवीय पहल की हर ओर सराहना सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल, वन्यजीव संरक्षण के प्रति दिखाई संवेदनशीलता

 

रिपोर्ट: नवीन यादव

अहमदाबाद। पश्चिम रेलवे के अहमदाबाद मंडल के मंडल रेल प्रबंधक (डीआरएम) वेद प्रकाश का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसकी हर तरफ सराहना की जा रही है। वीडियो में डीआरएम वेद प्रकाश कटोसन–रांतेज रेलखंड के निरीक्षण के दौरान रेलवे ट्रैक पर फंसे एक जीवित कछुए को सुरक्षित बचाते हुए दिखाई दे रहे हैं।

निरीक्षण के दौरान उनकी नजर रेल पटरी के स्लीपर के नीचे गिट्टी में दबे एक जीवित कछुए पर पड़ी। उन्होंने तुरंत मानवता और संवेदनशीलता का परिचय देते हुए कछुए का सावधानीपूर्वक रेस्क्यू कराया। इसके बाद उसे निकटवर्ती जलाशय में सुरक्षित छोड़ दिया गया, जिससे उसकी जान बच सकी।

इस मानवीय पहल को वन्यजीव संरक्षण के प्रति रेलवे की जिम्मेदारी और संवेदनशील कार्यशैली का उत्कृष्ट उदाहरण माना जा रहा है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो को हजारों लोग साझा कर रहे हैं और डीआरएम वेद प्रकाश के इस सराहनीय कार्य की जमकर प्रशंसा कर रहे हैं। रेलवे अधिकारियों और आम नागरिकों ने भी इसे पर्यावरण एवं वन्यजीव संरक्षण के प्रति प्रेरणादायक कदम बताया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *