इटावा आरपीएफ की सतर्कता से दो नाबालिग सुरक्षित बरामद, मानव तस्करी या गुमशुदगी की आशंका टलीरेलवे हेल्पलाइन 139 पर सूचना मिलते ही प्रयागराज कंट्रोल ने जारी किया अलर्ट, न्यू दिल्ली समर स्पेशल ट्रेन से दोनों को सुरक्षित उतारा

 

रिपोर्ट: नवीन यादव

इटावा। रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) इटावा ने त्वरित कार्रवाई करते हुए बिहार के सारण जिले से घर छोड़कर निकले एक नाबालिग लड़के और एक नाबालिग लड़की को सुरक्षित बरामद कर लिया। रेलवे हेल्पलाइन 139 पर मिली सूचना के आधार पर प्रयागराज कंट्रोल द्वारा तत्काल अलर्ट जारी किया गया, जिसके बाद आरपीएफ इटावा ने सक्रियता दिखाते हुए न्यू दिल्ली समर स्पेशल ट्रेन के जनरल कोच में दोनों की पहचान कर उन्हें सुरक्षित उतार लिया।

आरपीएफ ने दोनों नाबालिगों की पहचान गोपनीय रखते हुए आवश्यक पूछताछ की। इसके बाद बाल संरक्षण से संबंधित सभी कानूनी प्रक्रियाओं का पालन करते हुए दोनों को बाल संरक्षण अधिकारियों के सुपुर्द कर दिया गया, ताकि उन्हें आवश्यक देखभाल एवं परामर्श उपलब्ध कराया जा सके।

रेलवे सुरक्षा बल ने यात्रियों से अपील की है कि यदि किसी ट्रेन या रेलवे स्टेशन पर कोई नाबालिग संदिग्ध अथवा असहाय अवस्था में दिखाई दे तो इसकी सूचना तुरंत रेलवे हेल्पलाइन 139 या निकटतम आरपीएफ पोस्ट को दें। समय पर दी गई सूचना से कई बार संभावित अपराधों को रोका जा सकता है और बच्चों की सुरक्षित घर वापसी सुनिश्चित की जा सकती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *