उत्तर मध्य रेलवे के महाप्रबंधक नरेश पाल सिंह ने सांसदों के साथ की बैठक, रेल विकास के विभिन्न मुद्दों पर हुई चर्चा
रिपोर्ट: नवीन यादव
प्रयागराज। उत्तर मध्य रेलवे के महाप्रबंधक नरेश पाल सिंह की अध्यक्षता में शुक्रवार को प्रयागराज में सांसदों के साथ बैठक आयोजित की गई। बैठक में रेल सेवाओं, यात्री सुविधाओं तथा आधारभूत संरचना के विकास से जुड़े विभिन्न विषयों पर विस्तृत एवं सार्थक चर्चा की गई।
बैठक में सांसद सतीश कुमार गौतम (अलीगढ़), अनूप प्रधान बाल्मीकि (हाथरस), जितेंद्र कुमार दोहरे (इटावा), जनार्दन मिश्रा (रीवा), नरेश चंद्र उत्तम पटेल (फतेहपुर), गीता शाक्य (औरैया) तथा रमेश अवस्थी (कानपुर) उपस्थित रहे।
बैठक के दौरान यात्रियों को बेहतर, सुरक्षित और आधुनिक रेल सेवाएं उपलब्ध कराने, सुविधाओं के विस्तार तथा रेलवे के आधारभूत ढांचे को और सुदृढ़ बनाने से जुड़े विभिन्न बिंदुओं पर विचार-विमर्श किया गया।
उत्तर मध्य रेलवे ने कहा कि यात्रियों को गुणवत्तापूर्ण, सुरक्षित एवं आधुनिक रेल सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए रेलवे निरंतर प्रतिबद्ध है।










