वरिष्ठ मंडल सुरक्षा आयुक्त जितेन्द्र कुमार शर्मा की निगरानी में पूर्व गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा के समर्थकों के संभावित प्रदर्शन को लेकर दतिया रेलवे स्टेशन पर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी

रिपोर्ट: नवीन यादव

दतिया। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार पूर्व गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा के समर्थकों के संभावित प्रदर्शन को देखते हुए दतिया रेलवे स्टेशन पर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। रेल सुरक्षा बल चौकी पर झांसी वर्कशॉप निरीक्षक, स्टोर निरीक्षक तथा अन्य रेलवे कर्मचारी पहुंचकर सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा ले रहे हैं।

सूत्रों के अनुसार वरिष्ठ मंडल सुरक्षा आयुक्त जितेन्द्र कुमार शर्मा दतिया रेलवे स्टेशन की सुरक्षा व्यवस्था की पल-पल जानकारी ले रहे हैं। स्टेशन परिसर, रेलवे संपत्तियों एवं यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए गए हैं।

रेलवे प्रशासन और सुरक्षा एजेंसियां पूरे घटनाक्रम पर लगातार नजर बनाए हुए हैं। किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए आवश्यक सुरक्षा प्रबंध किए गए हैं। समाचार लिखे जाने तक स्थिति सामान्य एवं नियंत्रण में बताई गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *