Jhansi: क्रिप्टो करेंसी के नाम पर कारोबारी से ठगे 7.40 लाख, बैंक खाता धारक के खिलाफ दर्ज कराई गई प्राथमिकी

  • साइबर अपराध करके यह राशि निकालने के आरोप में नवाबाद पुलिस की ओर से आरोपी के खिलाफ बीएनएस समेत सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है।
  • राजस्थान के बीकानेर निवासी मनोज कुमार गांधी से क्रिप्टो करेंसी में निवेश कराने के बहाने साइबर जालसाजों ने 7.40 लाख रुपये ठग लिए। यह रकम जिस बैंक खाते से निकाली, उसका पता लगाकर नवाबाद थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
    राष्ट्रीय साइबर अपराध शिकायत पोर्टल पर दर्ज शिकायत के मुताबिक बीकानेर निवासी मनोज गांधी ने 7.40 लाख की ठगी के आरोप में शिकायत दर्ज कराई थी। उन्होंने पुलिस को बताया कि अज्ञात व्यक्ति ने क्रिप्टो में मुनाफे का लालच देकर उससे ठगी की। छानबीन करते-करते पुलिस को झांसी में बैंक खाते का पता लगा दिया। मालूम चला कि यह रकम 28 फरवरी 2025 को आईडीबीआई बैंक के खाते से चेक के माध्यम से निकाला गया। यह खाता आईडीबीआई बैंक की ग्वालियर रोड शाखा में चंद्रपाल राय निवासी एबट मार्केट के नाम से खोला गया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *