यूपी में जिला अस्पताल के ICU में मरीज की हत्या, दूसरे पेशेंट के तीमारदार ने पीट-पीटकर मार डाला

मुजफ्फरनगर के जिला अस्पताल के आईसीयू में लिवर के मरीज रमेश पाल की पड़ोसी मरीज के तीमारदारों द्वारा पिटाई से मौत हो गई।

स्वामी कल्याण देव जिला चिकित्सालय के आइसीयू में रोगी को पीटकर मौत के घाट उतार दिया। रोगी लिवर की बीमारी के कारण पिछले तीन दिन से जिला अस्पताल में भर्ती था।

उसकी आइसीयू में ही पड़ोसी बेड पर लेटे रोगी व उसके स्वजन से कहासुनी हो गई थी। आरोप है कि पड़ोसी रोगी के स्वजन ने बाहर से युवकों को बुलाकर उसके साथ मारपीट की थी, जिससे उसकी नाक से निरंतर खून बहने लगा। उपचार के दौरान उसने दम तोड़ दिया।

मुजफ्फरनगर के थाना नई मंडी क्षेत्र के बिलासपुर गांव निवासी 45 वर्षीय वेल्डिंग ठेकेदार रमेश पाल का एक निजी अस्पताल में लिवर की बीमारी का इलाज चल रहा था। उन्हें 10 जुलाई को आईसीयू में भर्ती कराया गया था। सोमवार तड़के करीब तीन बजे आईसीयू में भर्ती एक अस्थमा पीड़ित महिला और उसके परिजनों से किसी बात को लेकर उनकी कहासुनी हो गई।

बताया गया कि विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों पक्षों के बीच धक्का-मुक्की और मारपीट की स्थिति बन गई। घटना के बाद अस्पताल में हड़कंप मच गया और स्टाफ ने बीच-बचाव कर मामला शांत कराया। कुछ समय बाद रमेश पाल की तबीयत और बिगड़ गई। चिकित्सकों ने उन्हें बचाने का प्रयास किया, लेकिन उनकी मौत हो गई।

मृतक के परिजनों ने अस्पताल में मारपीट और लापरवाही के आरोप लगाते हुए हंगामा किया तथा मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस अस्पताल के सीसीटीवी फुटेज और मौजूद लोगों के बयान के आधार पर यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि मौत बीमारी के कारण हुई या विवाद के बाद हुई घटनाओं का इसमें कोई संबंध है। मामले की जांच जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *