राष्ट्रपति पदक से सम्मानित पुलिस उपाधीक्षक रामवीर सिंह को एसएसपी बी.बी.जी.टी.एस. मूर्ति ने वर्दी पर अलंकृत किया सम्मान समारोह में उज्ज्वल भविष्य की कामना, उत्कृष्ट सेवाओं के लिए मिली शुभकामनाएं
रिपोर्ट: नवीन यादव
झाँसी। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक झाँसी बी.बी.जी.टी.एस. मूर्ति ने पुलिस उपाधीक्षक (क्षेत्राधिकारी नगर) रामवीर सिंह को प्राप्त राष्ट्रपति पदक उनकी वर्दी पर अलंकृत कर सम्मानित किया।
इस अवसर पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने पुलिस उपाधीक्षक रामवीर सिंह को राष्ट्रपति पदक प्राप्त होने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ दीं। उन्होंने कहा कि यह सम्मान उनकी उत्कृष्ट सेवाओं, कर्तव्यनिष्ठा एवं समर्पण का प्रतीक है तथा इससे अन्य पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को भी प्रेरणा मिलेगी।
समारोह के दौरान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने पुलिस उपाधीक्षक रामवीर सिंह के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए विश्वास व्यक्त किया कि वे आगे भी इसी निष्ठा एवं प्रतिबद्धता के साथ जनसेवा और कानून-व्यवस्था को मजबूत बनाने में महत्वपूर्ण योगदान देते रहेंगे।










