सहायक वाणिज्य प्रबंधक आर. के. वर्मा के निर्देशन में विशेष टिकट जांच अभियान, 32 बिना टिकट यात्री पकड़े

रिपोर्ट नवीन यादव

ग्वालियर। उत्तर मध्य रेलवे के झांसी मंडल अंतर्गत ग्वालियर पोस्ट द्वारा मंगलवार को सहायक वाणिज्य प्रबंधक आर. के. वर्मा के निर्देशन में ग्वालियर-भिंड रेलखंड पर विशेष टिकट जांच अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान 32 बिना टिकट यात्रियों को पकड़ा गया, जिनसे कुल 16,805 रुपये का जुर्माना वसूला गया।
यह अभियान गाड़ी संख्या 64641 ग्वालियर-भिंड तथा 64642 भिंड-ग्वालियर में चलाया गया। अभियान में मुख्य वाणिज्य निरीक्षक दिग्विजय सिंह सिकरवार, वरिष्ठ मुख्य टिकट परीक्षक दौलत राम मीणा, मुनेश लाल मीणा एवं रवि कुमार यादव सहित टिकट जांच दल ने भाग लिया।
रेलवे सुरक्षा बल ग्वालियर के मुख्य आरक्षक बांकेलाल, महिला मुख्य आरक्षक नीलम शर्मा तथा आरक्षक देशराज मीणा ने भी संयुक्त रूप से अभियान में सहभागिता करते हुए ट्रेनों में यात्रियों के यात्रा प्राधिकार पत्रों की सघन जांच की।
रेल प्रशासन ने बताया कि बिना वैध टिकट यात्रा करने वालों के विरुद्ध आगे भी नियमित एवं विशेष जांच अभियान जारी रहेंगे। यात्रियों से वैध टिकट लेकर ही यात्रा करने की अपील की गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *