चोरी के मोबाइल के साथ आरोपी गिरफ्तार, जीआरपी झांसी की त्वरित कार्रवाई में मिली सफलता पुलिस अधीक्षक रेलवे झांसी विपुल कुमार श्रीवास्तव के निर्देशन में कार्रवाई, सीओ जीआरपी सलीम खान के पर्यवेक्षण में आरोपी दबोचा गया

  • रिपोर्ट: नवीन यादव

झांसी। महिला एवं यात्रियों की सुरक्षा, रेलवे स्टेशन एवं ट्रेनों में अपराध नियंत्रण तथा चोरी की घटनाओं की रोकथाम के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत जीआरपी झांसी ने चोरी के एक मोबाइल फोन के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।
पुलिस अधीक्षक रेलवे झांसी विपुल कुमार श्रीवास्तव के निर्देशन तथा क्षेत्राधिकारी (सीओ) जीआरपी झांसी सलीम खान के निकट पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक विवेक कुमार श्रीवास्तव के नेतृत्व में जीआरपी झांसी पुलिस टीम ने 17 जुलाई 2026 को इंडियन ऑयल के पास लोकोशन वर्क्स के निकट टैंकर के समीप से गाजिद खान पुत्र इब्राहिम (24 वर्ष), निवासी ग्राम खेवलपुरा, थाना परवाड़ी, जिला महोबा को गिरफ्तार किया।
गिरफ्तार आरोपी के कब्जे से थाना जीआरपी झांसी में पंजीकृत मुकदमा अपराध संख्या 217/2026, धारा 303(2) भारतीय न्याय संहिता से संबंधित चोरी का ओप्पो ए-38 मोबाइल फोन बिना सिम के बरामद हुआ। बरामद मोबाइल की अनुमानित कीमत 15,500 रुपये बताई गई है।
पुलिस के अनुसार आरोपी के आपराधिक इतिहास की जानकारी जुटाई जा रही है। मामले में अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।
गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक विवेक कुमार श्रीवास्तव, उपनिरीक्षक अखिलेश यादव, हेड कांस्टेबल वीर विक्रम तथा हेड कांस्टेबल शशिकांत शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *