वर्षों से बंद पड़ी वायु गुणवत्ता निगरानी प्रणाली पर लगा ‘सेलिब्रेशन वीआईपी लाउंज’ का बोर्ड वायु गुणवत्ता निगरानी प्रणाली वर्षों से बंद, यात्रियों को नहीं मिल रही वायु गुणवत्ता की जानकारी रिपोर्ट : नवीन यादव

 

रिपोर्ट : नवीन यादव

झांसी। वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी रेलवे स्टेशन पर यात्रियों को वायु प्रदूषण की जानकारी देने के उद्देश्य से स्थापित वायु गुणवत्ता निगरानी प्रणाली पिछले कई वर्षों से बंद पड़ी हुई है। हैरानी की बात यह है कि इस डिजिटल यंत्र के ठीक ऊपर ‘सेलिब्रेशन वीआईपी लाउंज’ का बोर्ड लगा दिया गया है, जिससे यह महत्वपूर्ण व्यवस्था और भी उपेक्षित दिखाई देती है।

रेलवे द्वारा पर्यावरण संरक्षण और स्वच्छ वातावरण को ध्यान में रखते हुए इस वायु गुणवत्ता निगरानी प्रणाली की स्थापना की गई थी। इसका उद्देश्य स्टेशन परिसर की वायु गुणवत्ता का वास्तविक समय का आंकड़ा यात्रियों को उपलब्ध कराना था, लेकिन लंबे समय से यह प्रणाली निष्क्रिय पड़ी है और अब केवल शोपीस बनकर रह गई है।

विज्ञापन बोर्ड ने बढ़ाई उपेक्षा की तस्वीर

स्टेशन परिसर में वायु गुणवत्ता निगरानी प्रणाली के ऊपर ‘सेलिब्रेशन वीआईपी लाउंज’ का बोर्ड लगाए जाने से यह व्यवस्था और अधिक उपेक्षित नजर आती है। इससे यह सवाल भी उठ रहे हैं कि पर्यावरण संरक्षण के लिए स्थापित इस महत्वपूर्ण यंत्र के रखरखाव और संचालन की जिम्मेदारी आखिर किसकी है।

यात्रियों ने उठाई प्रणाली चालू कराने की मांग

यात्रियों का कहना है कि सरकारी धन से स्थापित इस प्रणाली को वर्षों तक बंद रखना उचित नहीं है। रेलवे प्रशासन को इसे शीघ्र चालू कराना चाहिए, ताकि यात्रियों को स्टेशन परिसर की वायु गुणवत्ता की वास्तविक जानकारी मिल सके और इस व्यवस्था का उद्देश्य पूरा हो सके।

रेलवे प्रशासन से जवाब का इंतजार

अब देखना यह होगा कि रेलवे प्रशासन वर्षों से बंद पड़ी इस वायु गुणवत्ता निगरानी प्रणाली को दोबारा चालू कराने और इसकी उपयोगिता बहाल करने के लिए कब तक ठोस कदम उठाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *