खाती बाबा रोड स्थित रेलवे माल गोदाम के पास बड़ा हादसा लड़की को बचाने के प्रयास में टैंक गड्ढे में घुसा, पेड़ से टकराया—चालक गंभीर
रिपोर्ट नवीन यादव
झांसी। खाती बाबा रोड स्थित रेलवे माल गोदाम के पास आज एक बड़ा हादसा हो गया। बताया जा रहा है कि तेज रफ्तार से जा रही एक्टिवा सवार लड़की को बचाने के प्रयास में टैंक चालक ने वाहन को नियंत्रित करने की कोशिश की। इसी दौरान टैंक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे गड्ढे में जा घुसा और पेड़ से टकरा गया।
हादसे में टैंक चालक बुरी तरह घायल हो गया। टैंक का पंजीकरण नंबर आरजे 11 जीडी 5122 बताया गया है। आसपास मौजूद राहगीरों ने घायल चालक को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया, जहां उसकी हालत नाजुक बताई जा रही है।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, एक्टिवा सवार लड़की तेज रफ्तार में वाहन चला रही थी। हादसे के बाद वह मौके पर रुकने के बजाय वहां से चली गई। लोगों के अनुसार, लड़की को बचाने के प्रयास में टैंक चालक वाहन पर नियंत्रण नहीं रख सका और टैंक गड्ढे में घुसकर पेड़ से जा टकराया। घटना के बाद मौके पर राहगीरों की भीड़ जमा हो गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है।










