आरपीएफ के एडीजी सर्वप्रिय मयंक के पदभार संभाले एक वर्ष पूरा एक साल पहले आज ही संभाली थी रेलवे बोर्ड में जिम्मेदारी, उत्तर मध्य रेलवे के निरीक्षण का इंतजार ईमानदार और तेजतर्रार अधिकारी के रूप में बनाई पहचान, देशभर की रेलवे सुरक्षा व्यवस्था में निभा रहे महत्वपूर्ण भूमिका

रिपोर्ट नवीन यादव

झांसी। रेलवे बोर्ड में पूरे देश के रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी संभाल रहे अपर महानिदेशक (एडीजी) सर्वप्रिय मयंक के पदभार ग्रहण किए आज एक वर्ष पूरा हो गया। उन्होंने एक वर्ष पूर्व आज ही रेलवे बोर्ड में एडीजी आरपीएफ के पद की जिम्मेदारी संभाली थी।

सर्वप्रिय मयंक भारतीय रेलवे सुरक्षा बल सेवा के 1990 बैच के अधिकारी हैं। उन्हें एक ईमानदार और तेजतर्रार अधिकारी के रूप में जाना जाता है। रेलवे बोर्ड में एडीजी आरपीएफ के रूप में वह देशभर में रेलवे सुरक्षा बल से जुड़े महत्वपूर्ण मामलों, सुरक्षा नीति और रणनीति में अहम भूमिका निभा रहे हैं।

उनके कार्यकाल का एक वर्ष पूरा होने के बाद अब रेलवे सुरक्षा बल से जुड़े अधिकारियों और कर्मचारियों के बीच यह चर्चा है कि उत्तर मध्य रेलवे जोन का निरीक्षण कब किया जाएगा। बताया जा रहा है कि सर्वप्रिय मयंक के एडीजी पद पर कार्यभार संभालने के बाद अभी तक उत्तर मध्य रेलवे जोन का निरीक्षण नहीं हुआ है।

उत्तर मध्य रेलवे देश के महत्वपूर्ण रेल जोनों में शामिल है और इसके अंतर्गत प्रयागराज, आगरा और झांसी जैसे महत्वपूर्ण मंडल आते हैं। ऐसे में रेलवे बोर्ड के शीर्ष अधिकारियों के जोन निरीक्षण को महत्वपूर्ण माना जाता है।

रिपोर्ट: नवीन यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *