हरियाणा मार्का अवैध शराब की 11 बोतलों के साथ एक आरोपी गिरफ्तार बरामद शराब की अनुमानित कीमत 19 हजार रुपये, आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज थाना प्रभारी निरीक्षक विवेक कुमार श्रीवास्तव के नेतृत्व में जीआरपी-आरपीएफ की संयुक्त कार्रवाई

रिपोर्ट नवीन यादव

झाँसी। पुलिस महानिदेशक रेलवे प्रकाश डी, पुलिस महानिरीक्षक रेलवे प्रयागराज एन. कोलांची के निर्देशन तथा पुलिस अधीक्षक रेलवे झाँसी विपुल कुमार श्रीवास्तव के मार्गदर्शन में ट्रेनों एवं प्लेटफार्मों पर नशीले पदार्थों की तस्करी के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में जीआरपी झाँसी और आरपीएफ की संयुक्त टीम ने एक आरोपी को अवैध शराब के साथ गिरफ्तार किया है।

पुलिस उपाधीक्षक रेलवे झाँसी अनुभाग सलीम खान के निकट पर्यवेक्षण तथा थाना प्रभारी निरीक्षक विवेक कुमार श्रीवास्तव के कुशल नेतृत्व में संयुक्त टीम ने 25 जुलाई 2026 को रात करीब 9:55 बजे इण्डियन ऑयल डिपो के पास निर्माणाधीन भवन परिसर से मनोज जाटव पुत्र रामसेवक, उम्र 28 वर्ष, निवासी पीपल वाली माता सिंगल बस्ती, मुरैना, थाना हरिजन, जिला मुरैना, मध्य प्रदेश को गिरफ्तार किया।

तलाशी के दौरान आरोपी के कब्जे से एक पिट्ठू बैग में हरियाणा मार्का की 11 बोतल फुल अंग्रेजी अवैध शराब बरामद हुई, जिसकी अनुमानित कीमत करीब 19 हजार रुपये बताई गई है। आरोपी के विरुद्ध थाना जीआरपी झाँसी में मुकदमा अपराध संख्या 227/2026, धारा 63 आबकारी अधिनियम के तहत अभियोग पंजीकृत कर विधिक कार्रवाई की गई।

पुलिस के अनुसार आरोपी के आपराधिक इतिहास की जानकारी की जा रही है।

गिरफ्तारी एवं बरामदगी करने वाली टीम में थाना प्रभारी निरीक्षक विवेक कुमार श्रीवास्तव, उपनिरीक्षक अजय कुमार, कांस्टेबल दीपक खैनवार तथा कांस्टेबल मोहित मिश्रा थाना जीआरपी झाँसी शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *